महिला पर चढ़ा रिवर्स हो रहा ट्रैक्टर, हुआ चमत्कार और बच गई जान- VIDEO

गुजरात के सूरत में एक महिला की जान जाते-जाते बच गई. महिला जब फोन पर बात कर रही थी, तभी एक ट्रैक्टर रिवर्स होने लगा. जिससे वह दो टायरों के बीच चली गई. लेकिन गनीमत यह रही कि उसकी जान बच गई.

Advertisement
महिला को ट्रैक्टर ने कुचला. (Photo: Screengrab) महिला को ट्रैक्टर ने कुचला. (Photo: Screengrab)

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

सूरत शहर के अलथाण-भटार इलाके में एक निर्माणाधीन साइट पर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां फोन पर बात कर रही एक महिला रिवर्स ले रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और दो टायरों के बीच ट्रॉली के नीचे फंस गई. लेकिन हिम्मत दिखाकर वह बाहर निकलने में कामयाब रही. हालांकि, इस हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं. लेकिन हालत खतरे से बाहर है.

Advertisement

इस घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है. वहीं इस घटना ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा और सावधानी के अभाव को एक बार फिर उजागर कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रैक्टर के पीछे खड़ी होकर मोबाइल पर देख रही है.

यह भी पढ़ें: झांसी: कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलटा ट्रैक्टर, CCTV में कैद रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा

महिला के ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर

इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने पीछे देखे बिना लापरवाही से ट्रैक्टर को रिवर्स लेना शुरू कर दिया. महिला का ध्यान फोन में होने और ड्राइवर की लापरवाही के कारण वह सीधे ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गई थी. हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर के भारी-भरकम टायर महिला के ऊपर से गुजर गए. गनीमत रही कि महिला की जान बच गई, लेकिन उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं.

Advertisement

हादसे के बाद मानवता दिखाने के बजाय ट्रैक्टर चालक तुरंत ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है. जबकि महिला का घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement