सूरत: सामान शिफ्ट करने के बहाने ले गया, दुपट्टे से घोंट दिया पत्नी का गला, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

सूरत में एक पति ने पत्नी की हत्या कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पत्नी को पुस्तैनी मकान ले जाकर दुपट्टे से गला घोंटा और शव संदूक में छिपा दिया. बाद में चिट्ठी लिखकर फरार हो गया. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर शक बताई गई.

Advertisement
पत्नी की हत्या के आरोप में पति अरेस्ट (Photo: Sanjay Singh J Rathod/ITG) पत्नी की हत्या के आरोप में पति अरेस्ट (Photo: Sanjay Singh J Rathod/ITG)

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:41 PM IST

गुजरात के सूरत शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और बाद में उसी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी. पुलिस जांच में अब इस पूरे मामले का खुलासा हो गया है और आरोपी पति विशाल रणछोड़भाई साल्वे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मृतका शिल्पा साल्वे पेशे से डायटिशियन थीं. पुलिस के अनुसार, आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. इसी शक ने एक रिश्ते को खौफनाक अंजाम तक पहुंचा दिया. सूरत के सलाबतपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल साल्वे ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश पहले से ही रच रखी थी. उसने 20 अप्रैल को अपनी पत्नी को यह कहकर अपने पुस्तैनी मकान पर ले गया कि वहां कुछ सामान शिफ्ट करना है. यह मकान सहारा दरवाजा के पास कागजी की चाल इलाके में स्थित है, जहां कोई नहीं रहता था.

चरित्र पर शक बना हत्या की वजह

आरोप है कि वहां पहुंचकर उसने अपनी पत्नी को पहली मंजिल के एक कमरे में ले जाकर उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने शव को छिपाने के लिए लकड़ी के एक संदूक में रख दिया और उसके ऊपर मिट्टी और सीमेंट का पाउडर डाल दिया. बदबू न फैले इसके लिए उसने वहां एयर फ्रेशनर भी रख दिया.

Advertisement

हत्या करने के बाद आरोपी सामान्य जीवन जीता रहा. 24 अप्रैल को वह गोड़ादरा पुलिस थाने पहुंचा और अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. उसने बताया कि उसकी पत्नी 20 अप्रैल से लापता है. इसके बाद 25 अप्रैल को उसने अपने घर पर एक चिट्ठी लिखकर छोड़ी, जिसमें उसने अपने गुनाह को स्वीकार किया और फिर फरार हो गया.

उस चिट्ठी में आरोपी ने लिखा कि शादी के शुरुआती दिन अच्छे थे, लेकिन तीन साल बाद उसे अपनी पत्नी के व्यवहार में बदलाव महसूस हुआ. उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा. उसने लिखा कि वह कई सालों तक यह सब सहन करता रहा, लेकिन आखिरकार उसने यह अपराध कर दिया. उसने यह भी लिखा कि इस अपराध के लिए वह खुद जिम्मेदार है और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की कोई भूमिका नहीं है.

गोड़ादरा पुलिस को यह चिट्ठी मिलने के बाद सलाबतपुरा थाना पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस जब बताए गए पते पर पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गई. कमरे में रखे लकड़ी के संदूक में शिल्पा का शव मिला. शव पूरी तरह फूल चुका था और उसमें से बदबू आ रही थी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सूरत ग्रामीण के कामरेज इलाके में दादा भगवान मंदिर के पास है. इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट, फिर चिट्ठी में कबूल किया गुनाह

एसीपी चिराग वाडोदरिया ने बताया कि आरोपी ने हत्या के लिए ऐसा रास्ता चुना था जहां सीसीटीवी कैमरे न हों. उसने पूरी योजना के तहत अपराध को अंजाम दिया. आरोपी के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने तकनीकी और मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से ट्रैक किया गया और उसे हिरासत में लिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement