पहले जमीन पर गिराया, फिर पैर से दबा दिया गला... 10 रुपये के लिए लकवाग्रस्त की हत्या

गुजरात के नर्मदा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक लकवाग्रस्त युवक की हत्या कर दी गई. हत्या को अंजाम सिर्फ 10 रुपये के लिए दिया गया.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Screengrab) पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Screengrab)

ब्रिजेश दोशी

  • नर्मदा,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

गुजरात के नर्मदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. यहां महज 10 रुपये के लिए एक लकवाग्रस्त व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह घटना न सिर्फ दिल दहला देने वाली है, बल्कि समाज में बढ़ती संवेदनहीनता का भी आईना है. घटना तिलकवाड़ा थाना क्षेत्र के भादरवा गांव की है. यहां रहने वाले 41 वर्षीय राजेश तडवी, जो लकवे से पीड़ित थे, किसी तरह अपना जीवन गुजार रहे थे.

Advertisement

बताया जाता है कि वह रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष करते हुए जी रहे थे. घटना वाले दिन भी वह बस स्टैंड के पास की एक दुकान से सामान लेकर धीरे-धीरे अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांव का ही धर्मेंद्र तडवी उनके पास आया और उनसे 10 रुपये की मांग करने लगा. जब राजेश ने असमर्थता जताते हुए पैसे देने से मना किया, तो आरोपी का गुस्सा अचानक हिंसा में बदल गया.

यह भी पढ़ें: 'गर्लफ्रेंड को डेढ़ लाख दे चुका था, वो किसी और से बात करती थी...' गोंडा में शीला मर्डर केस की कहानी

उसने राजेश को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और मारपीट करने लगा. उसने उनकी छाती और गर्दन पर लात मारी और अंत में उनकी गर्दन पर पैर रखकर दबा दिया. इस अमानवीय हमले के चलते राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी धर्मेंद्र तडवी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया.

मृतक के परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है. एक ऐसे व्यक्ति की जान चली गई, जो पहले ही जिंदगी से जंग लड़ रहा था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement