गुजरात में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता

गुजरात के मध्य हिस्से में हल्के भूकंप के झटकों ने लोगों को कुछ देर के लिए दहशत में डाल दिया. रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र आणंद के पास बताया गया.

Advertisement
मध्य गुजरात में रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. (सांकेतिक तस्वीर) मध्य गुजरात में रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. (सांकेतिक तस्वीर)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST

गुजरात के कुछ इलाकों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई. यह भूकंप शाम करीब 4:35 बजे आया, जिससे आणंद समेत आसपास के जिलों में लोगों ने हल्का कंपन महसूस किया. भूकंप का केंद्र आणंद से करीब 36 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित बताया गया. किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Advertisement

सौराष्ट्र क्षेत्र के राजकोट जिले में 21 अप्रैल को 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था. इससे पहले गुजरात के अमरेली जिले में 29 मार्च को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1 मापी गई. यह भूकंप भी शाम करीब 4:10 बजे दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र सौराष्ट्र क्षेत्र में अमरेली से लगभग 42 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में 11.6 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.

सावरकुंडला के विधायक महेश कसवाला ने कहा था, 'पिछले कुछ दिनों में अमरेली में कई हल्के झटके महसूस किए गए हैं. मितियाला गांव के सरपंच ने बताया कि 29 मार्च का भूकंप स्पष्ट रूप से महसूस किया गया.' उन्होंने बताया था कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आश्वासन दिया है कि आगे की जांच के लिए एक तकनीकी टीम अमरेली भेजी जाएगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: भूकंप के तेज झटकों से हिला दिल्ली-NCR, 5.9 की तीव्रता से कांप उठी उत्तर भारत की धरती

बता दें कि अमरेली जिले के सावरकुंडला क्षेत्र में 28 से 29 मार्च के बीच लगातार भूकंपीय गतिविधियां नोटिस की गई थीं. मितियाला क्षेत्र और आसपास के गांवों में निवासियों ने 14 हल्के से मध्यम भूकंपीय झटकों की सूचना दी थी, जिससे स्थानीय लोगों में व्यापक दहशत फैल गई. 

गुजरात देश के सबसे अधिक भूकंप-संवेदनशील राज्यों में माना जाता है. यह क्षेत्र कई एक्टिव फॉल्ट लाइंस के पास स्थित है, जिसके कारण यहां समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. खासकर कच्छ, सौराष्ट्र और मध्य गुजरात के इलाके भूकंपीय गतिविधियों के संवेदनशील माने जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement