घोड़ी, कार पर नहीं बुलडोजर पर निकली बारात, दुल्हन का परिवार भी हुआ हैरान

गुजरात के नवसारी में एक शादी के मौके पर बारात गाड़ी या रथ पर नहीं बल्कि जेसीबी पर निकली जिसे देखकर लोग हैरान हो गए. दूल्हा जब दुल्हन के घर पहुंचा तो उसके परिजन भी बारात लाने का ये अनोखा तरीका देखकर खुश हो गए.

Advertisement
गुजरात में बुलडोजर पर निकली बारात गुजरात में बुलडोजर पर निकली बारात

aajtak.in

  • नवसारी,
  • 03 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

गुजरात के नवसारी जिले में एक शादी समारोह के दौरान बुलडोजर पर बारात निकली जिसे देखकर लोग चौंक गए. मामला कलियारी गांव का है जहां आदिवासी धोडीया समाज के केयूर पटेल ने अपनी बारात बुलडोजर पर निकाली.

केयूर ने कुछ समय पहले पंजाब में एक दूल्हे को बुलडोज़र पर बारात निकालने का वीडियो देखा था, तबसे उसने अपनी बारात भी बुलडोजर पर निकालने की ठान ली थी, गुरुवार के दिन अपनी शादी के अवसर पर जब उसे मौका मिला तो उसने अपनी बारात बुलडोजर से निकाली. 

Advertisement

डीजे की धुन पर नाचते बाराती और बुलडोजर पर बैठे दूल्हा और दूल्हे की बहन भी डीजे की धुन पर नाचते हुए दुल्हन के दरवाजे तक पहुंची जिसे देखकर लोगों में उत्साह आ गया और लोग बारात का वीडियो बनाने लगे. हालांकि मध्य प्रदेश में बुलडोजर पर बारात निकालना एक शख्स को भारी पड़ा था.

MP में बुलडोजर पर बारात निकालने पर जुर्माना

बीते दिनों मध्य प्रदेश के बैतूल में बुलडोजर पर बारात निकालने के मामले में पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया था. बैतूल के झल्लार थाने में बारात में उपयोग की गई जेसीबी के चालक रवि बारस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उससे जुर्माना वसूला था.

जेसीबी मशीन चालक पर रजिस्ट्रेशन नियमों का उल्लंघन का मामला दर्ज कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 39/192(1) के तहत 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था. जेसीबी मशीन का उपयोग कमर्शियल काम में होता है और इसका उपयोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं किया जा सकता है.

Advertisement

जेसीबी के चालक ने नियमों का उल्लंघन किया था और इसी को लेकर जब मामला संज्ञान में आया तो चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

बैतूल के केरपानी गांव में निकाली गई बारात में दूल्हा घोड़ी या बग्गी पर नहीं बल्कि बुलडोजर पर बैठा था. दूल्हा अंकुश जायसवाल पेशे से सिविल इंजीनियर है और टाटा कंसल्टेंसी में कार्यरत हैं. (इनपुट - रौनक जानी)


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »