ज़रा सोचिए किसी घर में समारोह और मेहमानों को खाना खिलाने की पूरी तैयारी हो चुकी हो, तभी वहां अचानक शेर आ पहुंचे तो कैसा माहौल होगा? कुछ ऐसा ही वाकया जूनागढ़ के पास प्लासवा गांव में देखने को मिला. जहां एक शादी पार्टी के प्लॉट में समारोह के लिए खाने के टेबल सजाए गए थे. मेहमान एकत्रित थे, तभी वहां 2 शेर आ गए.
हालांकि, जब शेर पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं था. समारोह में पहुंचने के बाद दोनों शेर मंडप के नीचे इधर-उधर चक्कर लगाते दिखाए दिए. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो भोजन की तलाश में थें, लेकिन कुछ हाथ न लगने पर आखिरकार जंगल की ओर लौट गए.
यह भी पढ़ें: Viral: शेरनी की दहाड़ से डरा ‘जंगल का राजा’, सफारी में दिखा रोमांचक नज़ारा
मच सकती थी अफरा-तफरी
गनीमत यह रही कि जिस वक्त दोनों शेर वहां पहुंचे, वहां कोई मौजूद नहीं था. यदि मेहमान मौजूद होते तो अफरा-तफरी मच सकती थी. लोगों की सांसें अटक जातीं और माहौल डर में बदल जाता. इस वीडियो के बारे में वन अधिकारी का बयान भी आया है. अधिकारी ने बताया कि घटना एक शादी-समारोह के खाने वाले स्थल का था.
यह भी पढ़ें: शेरों के झुंड ने बछड़े का किया शिकार, आखिरी समय तक अपने बच्चे को प्यार करती रही गाय, भावुक कर देगा वीडियो
दोनों शेर नहीं, शेरनियां थीं. देर रात जब वो मंडप में पहुंची तो कोई नहीं था. इस लिए चिंता की बात नहीं. ये गिरनारी ग्रुप है जो इस विस्तार में घूमता है. फिलहाल यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वन क्षेत्र के नजदीकी गांवों में इस तरह की घटनाएं लोगों को सतर्क रहने की याद दिलाती हैं.
भार्गवी जोशी