Gujarat Weather: गुजरात में बेमौसम बरसात, कच्छ समेत इन 10 जिलों में तीन दिन बारिश का अलर्ट

Rain alert in Gujarat: गुजरात में अगले तीन दिनों तक गरज और बिजली के साथ बेमौसम बारिश होने की संभावना है. बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, बारिश के कारण रबी फसल को नुकसान का खतरा भी बना हुआ है.

Advertisement
गुजरात के कई जिलों में 4 अप्रैल तक बारिश का अनुमान (फाइल फोटो- ITG) गुजरात के कई जिलों में 4 अप्रैल तक बारिश का अनुमान (फाइल फोटो- ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

गुजरात में आज से तीन दिन तक गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह बेमौसम बारिश राज्य के कई जिलों में होगी. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तीन अलग-अलग मौसम प्रणालियां एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है.

मौसम विभाग के मुताबिक, एक चक्रवाती हवा का घेरा (साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन), पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और एक वर्षा क्षेत्र इन तीनों के एक्टिव होने से राज्य में बारिश की स्थिति बनी है. IMD ने 4 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है.

Advertisement

2 अप्रैल को गुजरात के किन जिलों में होगी बारिश?
दक्षिण गुजरात में आज (गुरुवार) सबसे ज्यादा बारिश की संभावना है. कच्छ, बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा, मेहसाना, द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, वडोदरा, भरूच, छोटा उदयपुर, दाहोद, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड, दमन और दादरा-नगर हवेली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन इलाकों में गरज और बिजली गिरने की भी आशंका है. हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

3 और 4 अप्रैल को कैसा रहेगा गुजरात का मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 अप्रैल को कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली और भावनगर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. जबकि 4 अप्रैल को अमरेली, भावनगर, अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहाल, वडोदरा, भरूच, छोटा उदयपुर और नर्मदा जिलों में गरज-बिजली के साथ बारिश हो सकती है.

Advertisement

गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट
बारिश के कारण अगले दो-तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. बुधवार को विद्यानगर में सबसे ज्यादा 37.1. डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि अहमदाबाद में 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, इस बेमौसम बारिश से रबी फसल को नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में किसानों को सावधान रहने की जरूरत है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement