फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर दर्जनों दुकानदारों से लाखों की लूट, 50 से ज्यादा व्यापारियों को ठगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अहमदाबाद में फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर व्यापारियों से ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार हुआ है. पुलिस ने उसके पास से करीब 10.87 लाख रुपये का सामान बरामद किया. आरोपी 50 से ज्यादा दुकानदारों को इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की खरीद में नकली ट्रांजेक्शन दिखाकर ठग चुका था. उसके खिलाफ पहले से आठ मामले दर्ज हैं.

Advertisement
11 लाख का माल बरामद!(Photo: Brijesh Doshi/ITG) 11 लाख का माल बरामद!(Photo: Brijesh Doshi/ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:21 PM IST

अहमदाबाद में डिजिटल भुगतान के फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर व्यापारियों को ठगने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पर 50 से अधिक व्यापारियों से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कपड़ों सहित सामान ठगने का आरोप है. पुलिस ने उसके पास से करीब 10.87 लाख रुपये का माल-सामान भी बरामद किया है. आरोपी ने नवरात्रि के दौरान पार्टी प्लॉट के टिकट भी इसी तरीके से हासिल किए थे.

Advertisement

दरअसल, यह मामला बोपल-अंबली रोड स्थित एक कपड़ा व्यापारी की शिकायत के बाद सामने आया. बोपल निवासी मयूरभाई की पर्दों की दुकान पर एक युवक आया और 40 हजार रुपये का कपड़ा खरीदा. उसने बैंक डिटेल लेकर भुगतान का स्क्रीनशॉट भेजा, लेकिन व्यापारी के खाते में पैसा नहीं पहुंचा. जब युवक का मोबाइल बंद मिला, तो व्यापारी ने सरखेज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में डोसा खाने से दो मासूम बच्चियों की मौत के आरोप, माता-पिता की हालत नाजुक

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने घाटलोडिया स्थित घर से आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी ने अपना नाम ऋषिल शाह बताया था. पुलिस ने उसके पास से लाखों रुपये का सामान जब्त किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

फर्जी पहचान और कई केस दर्ज

Advertisement

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ गांधीनगर और अहमदाबाद में कुल आठ मामले दर्ज हैं. वह कार में फर्जी नंबर प्लेट रखता था और दूसरे नाम के सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था, ताकि आसानी से पकड़ा न जा सके.

पुलिस के अनुसार आरोपी बीबीए तक पढ़ा है और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करता था. वह कैन्वास ऐप में मैसेज एडिट कर फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट तैयार करता और दुकानदारों को दिखाकर सामान लेकर फरार हो जाता था.

इस तरीके से उसने कई व्यापारियों को अपना शिकार बनाया और लाखों रुपये का सामान ठग लिया.

गरबा टिकट भी ठगे

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने नवरात्रि के दौरान “सफेद परिंदे” जैसे मशहूर गरबा में भी फर्जी मैसेज दिखाकर 45 टिकट हासिल किए थे. इसके बाद उसने टिकट बार-बार बेचकर पैसे कमाए और मौज-मस्ती में खर्च कर दिए. पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों और ठगी के मामलों की जांच में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement