Gujarat: पानी में धतूरे का फूल और फिर सायनाइड... भाई और भतीजी की हत्या के लिए लेडी डॉक्टर की खौफनाक करतूत

गुजरात के पाटण में साल 2019 में डबल मर्डर का मामला सामने आया था. इसमें एक बहन ने अपने बड़े भाई और भतीजी को सायनाइड देकर मार डाला था. इस केस में कोर्ट ने आजीवन कारावास का फैसला सुनाया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 04 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:05 PM IST
  • किन्नरी ने 2019 में दिया था वारदात को अंजाम
  • पाटण डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाई सजा

गुजरात में कोर्ट ने सोमवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए डॉ. किन्नरी पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. बता दें कि डॉ. किन्नरी पटेल ने 2019 में भाई और 15 महीने की भतीजी की हत्या की थी. किन्नरी ने अपने बड़े भाई की हत्या के पीछे जो वजह बताई थी, वह काफी चौंकाने वाली थी.

बता दें कि घटना गुजरात के पाटण में हुई थी. साल 2019 में डॉ. किन्नरी पटेल अपने बड़े भाई को पानी में धतूरे के फूल मिलाकर पिलाया करती थी. बता दें कि किन्नरी ने सायनाइड देकर भाई की हत्या की थी. भाई की हत्या के 2 हफ्ते बाद किन्नरी ने अपनी भाभी की भी हत्या करने की कोशिश की थी. इसके लिए उसने अपनी भाभी को सायनाइड दिया था. लेकिन गनीमत रही कि भाभी की जान बच गई. 

Advertisement

किन्नरी के क्राइम की फाइल यहीं बंद नहीं होती, उसने भाभी भी हत्या की नाकाम कोशिश के बाद करीब 15 माह की भतीजी को सायनाइड देकर मौत के घाट उतारा था. डबल मर्डर केस में किन्नरी पटेल के पिता ने FIR दर्ज करवाई थी. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की. लिहाजा पुलिस की पूछताछ में किन्नरी ने अपना जुर्म कबूल किया था.

बता दें कि पुलिस की पूछताछ में किन्नरी ने हत्या की वजह बताई थी. किन्नरी ने बताया था कि बड़े भाई को घर में ज्यादा महत्व दिया गया था. इस वजह से वह नाराज रहती थी. लिहाजा उसने बड़े भाई की हत्या करने की साजिश रच डाली. अब 3 साल बाद डॉक्टर किन्नरी पटेल को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »