बाप बना हैवान! चीखती दौड़ी 6 साल की मासूम...,मां ने बेडरूम में देखा तो रह गई हैरान

अहमदाबाद पिता-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने अपनी हवस मिटाने के लिए अपनी 6 साल 10 महीने की सौतेली बेटी को ही नहीं बख्शा और घर में मां के रहते हुए उसके साथ रेप कर डाला. बच्ची चीखी तो मां को सारा मामला पता चला.

Advertisement
बाप बना हैवान, चीखती दौड़ी 6 साल की मासूम (Photo: representational image) बाप बना हैवान, चीखती दौड़ी 6 साल की मासूम (Photo: representational image)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद ,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

गुजरात में अहमदाबाद के कृष्णनगर इलाके से पिता-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने अपनी हवस मिटाने के लिए अपनी 6 साल 10 महीने की सौतेली बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया. अपनी बेटी को प्यार से पालने के बजाय, इस हवसी सौतेले पिता ने उसके साथ बलात्कार किया. 

Advertisement

घर में ही थी मां, पिता ने बच्ची से किया रेप

बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सौतेले बाप को गिरफ्तार किया. माता की शिकायत के अनुसार अहमदाबाद शहर के कृष्णनगर इलाके में पीड़िता की मां घर की गैलरी में कपड़े सुखा रही थी. इसी दौरान सौतेले पिता ने घर के बेडरूम में लड़की के साथ बलात्कार किया. इससे लड़की चीखती हुई बेडरूम से बाहर आई और उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई. बाद में बेटी की मां बेडरूम में गई और उसने अपने पति को अर्धनग्न अवस्था में देखा. उसने तुरंत पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी तो कृष्णनगर पुलिस मौके पर पहुंची. 

तलाक के बाद मां ने की थी दूसरी शादी

बाद में बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस जांच में अब तक पता चला है कि लड़की की मां की पहले शादी हुई थी. हालांकि पति के साथ मनमुटाव के कारण एक साल के भीतर ही उनका तलाक हो गया था. पहली शादी से ही पीड़िता का जन्म हुआ था. तलाक के दूसरे साल लड़की की मां ने आरोपी युवक (पीड़िता के सौतेले पिता) से दूसरी शादी की थी. इस शादी से उनका एक तीन साल का बच्चा भी है. फिर भी सौतेले बाप ने ऐसा जघन्य कृत्य किया.

Advertisement

सौतेला पिता गिरफ्तार

अपनी सौतेली बेटी के साथ यह घिनौना कृत्य करने वाले आरोपी ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डिप्लोमा कोर्स किया था और वर्तमान में एक प्रतिष्ठित कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत है. पुलिस ने अब सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह पता लगाने के लिए आगे की जांच भी शुरू कर दी है कि क्या उसने पहले कभी लड़की को शारीरिक रूप से छूने या उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement