मोहसिन ने बनवा रखा था मोहित नाम से फर्जी आधार... महिला को होटल में ले जाकर करता था शोषण

गुजरात में अहमदाबाद के ओढव इलाके में एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शोषण करने वाले एएमटीएस बस ड्राइवर मोहसिन पठान को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए मोहित पटेल नाम का फर्जी आधार कार्ड बनवाया था. वह शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण करता रहा.

Advertisement
आरोपी ने खुद को अनमैरिड बताया था. (Photo: Screengrab) आरोपी ने खुद को अनमैरिड बताया था. (Photo: Screengrab)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

अहमदाबाद के ओढव इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है. एएमटीएस बस चालक मोहसिन पठान ने मोहित पटेल बनकर एक महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया. आरोप है कि उसने मोहित पटेल नाम का फर्जी आधार कार्ड बनवाया था. शादी का झांसा देकर महिला के साथ संबंध बनाता रहा. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शहर के नवरंगपुरा इलाके में पीजी में काम करने वाली महिला बस में सफर करते समय ड्राइवर मोहसिन पठान के संपर्क में आई थी. मूल रूप से गोधरा की रहने वाली है. कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले मोहसिन ने महिला को भरोसा दिलाया और बताया कि उसका नाम मोहित पटेल है और वह अविवाहित है. दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए. अलग-अलग सोशल मीडिया पर चैट से संपर्क में रहने लगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा, शोषण और ब्लैकमेलिंग... आरोपी ने वीडियो बनाकर 1.80 लाख वसूले, फिर 5 लाख की डिमांड

आरोपी इस दौरान महिला को अलग-अलग होटलों में ले गया और शादी का वादा करके कई बार उसके साथ संबंध बनाए. पुलिस ने बताया कि वह होटल में एंट्री के लिए मोहित पटेल के नाम का फर्जी आधार कार्ड भी दिखाता था. जब महिला को शक हुआ, तो उसने आरोपी का मोबाइल चेक किया, जिसमें उसे आरोपी की बहन का नंबर मिला. उसकी बहन से बात करने पर सच्चाई सामने आई कि उसका असली नाम मोहसिन पठान है.

इसके अलावा वह विवाहित है और उसके तीन बच्चे हैं. जब महिला ने इस बारे में पूछताछ की तो मोहसिन ने उसे धमकाकर डराने की कोशिश भी की. पीड़िता ने ओढव पुलिस स्टेशन में जाकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड किसकी मदद से बनवाया और क्या उसने पहले भी इसी तरह से अन्य महिलाओं को निशाना बनाया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement