अहमदाबाद: साबरमती नदी में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

धुलेटी के दिन अहमदाबाद में साबरमती नदी में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत हो गई. सभी युवक कुबेरनगर इलाके के रहने वाले थे और त्योहार के मौके पर नदी में नहाने पहुंचे थे. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बाहर निकाले, जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement
अहमदाबाद में चार युवकों की डूबने से मौत. (Photo: Screengrab) अहमदाबाद में चार युवकों की डूबने से मौत. (Photo: Screengrab)

अतुल तिवारी

  • अहमदाबाद,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

गुजरात के अहमदाबाद में धुलेटी के दिन एक दर्दनाक हादसे में चार युवकों की डूबने से मौत हो गई. चारों दोस्त साबरमती नदी में नहाने गए थे, लेकिन अचानक गहराई में चले जाने से वे डूब गए. इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

जानकारी के अनुसार, सभी युवक शहर के कुबेरनगर इलाके के रहने वाले थे. धुलेटी के मौके पर चारों दोस्त पीयूष, साहिल, दुर्गेश और सनी साबरमती नदी में नहाने के लिए गए थे. बताया जा रहा है कि वे शहर के कोतरपुर वाटर वर्क्स के पीछे नदी के हिस्से में पहुंचे थे.

Advertisement

इसी दौरान नहाते समय चारों युवक नदी की गहराई में चले गए और डूबने लगे. शुरुआत में लोगों ने तीन युवकों के डूबने की सूचना दी थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दमकल कर्मियों ने नदी से चारों युवकों के शव बरामद किए.

यह भी पढ़ें: होली खेलकर नदी में नहाने गए SBI कैशियर की डूबने से मौत, मैनेजर समेत 1 को बचाया गया

घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और परिजनों में चीख-पुकार मच गई. धुलेटी के दिन जहां पूरे शहर में रंगों का उत्सव मनाया जा रहा था, वहीं इन चार परिवारों के लिए यह दिन मातम में बदल गया.

पुलिस का कहना है कि चारों युवक दोस्त थे और त्योहार के कारण नदी में नहाने गए थे, लेकिन डूबने की वजह से उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल परिजन गहरे सदमे में हैं, इसलिए उनसे बाद में विस्तृत जानकारी ली जाएगी. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement