दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के उप नेता पद से हटाए जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को अपने पदों को लेकर निर्णय लेने का अधिकार है, लेकिन राज्यसभा सचिवालय को यह लिखना कि राघव चड्ढा को बोलने की अनुमति न दी जाए, यह गंभीर सवाल खड़ा करता है. सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल विपक्ष और अपने ही पार्टी के नेताओं की योग्यता से डरते हैं और इसी वजह से ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं.