DC vs KKR: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, IPL मैच को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज, 8 मई 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में मैच है. IPL मैच के चलते कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रह सकता है. जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. जिसमें रूट डायवर्जन और पार्किंग की जानकारी दी गई है.

Advertisement
Traffic Advisory for Delhi Capitals VS Kolkata Knight Riders (File Photo: ANI) Traffic Advisory for Delhi Capitals VS Kolkata Knight Riders (File Photo: ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार, 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. जो शाम 7 बजे से रात करीब 10:30 बजे तक चलेगा. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मैच की वजह से स्टेडियम के आसपास भारी भीड़ जमा होने की संभावना है. वहीं, कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रह सकता है. जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर खास यातायात व्यवस्था की जानकारी दी है.

Advertisement

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शाम 7 बजे मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के आसपास भारी भीड़ जमा होने की संभावना है ऐसे में अगर आप इस इलाके से होकर गुजरते हैं तो दूसरा रास्ता चुनना बेहतर होगा. मैच की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक खास ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है.

इन रास्तों पर जाने से बचें

  • जेएलएन मार्ग (राजघाट से कमला मार्केट तक, दोनों तरफ)
  • आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक)
  • बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से आईटीओ)
  • रिंग रोड (राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक)

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, 8 मई को शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी. वहीं, जाम की स्थिति में कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा. बेहतर है कि जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

Advertisement

कहां मिलेगी पार्किंग की सुविधा?
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, स्टेडियम के पास पार्किंग सीमित है. नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए पार्क एंड राइड की सुविधा उपलब्ध कराई है. आप अपना वाहन इन जगहों पर पार्क करके बस या अन्य सार्वजनिक वाहन से स्टेडियम पहुंच सकते हैं. माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग की सुविधा रहेगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement