दिल्ली में सरकारी स्कूल के टीचर के साथ मारपीट, सिर पर आई गंभीर चोट

देश की राजधानी दिल्ली में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है, वारदात को अंजाम देने का आरोप स्टूडेंट्स पर ही लगा है. घटना के बाद सरकारी स्कूल टीचर्स एसोसिएशन दिल्ली के जनरल सेक्रेट्री अजय वीर यादव ने ट्वीट कर घटना पर रोष जताया है.

Advertisement
हमले में घायल सरकारी स्कूल के टीचर कुकू लखेरा. (फोटो-ट्विटर) हमले में घायल सरकारी स्कूल के टीचर कुकू लखेरा. (फोटो-ट्विटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर कुछ छात्रों ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वे रेमेडियल (एक्स्ट्रा) क्लास लेने के लिए स्कूल परिसर में दाखिल हो रहे थे. इस अटैक में शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गए. घटना के बाद सरकारी स्कूल टीचर्स एसोसिएशन दिल्ली के जनरल सेक्रेट्री अजय वीर यादव ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को टैग कर ट्वीट किया है.

Advertisement

अजय वीर यादव ने अपने ट्वीट में शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. इस ट्वीट में उन्होंने कहा,'सिसोदिया सर गणित विषय के TGT (Trained Graduate Teacher) कुकू लखेरा पर रेमेडियल क्लास के लिए पालम के SBV नंबर 2 स्कूल परिसर में दाखिल होते समय हमला किया गया. ये अटैक कुछ छात्रों ने ही किया है. शिक्षकों पर इस तरह के हमले कब रूकेंगे? शिक्षकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

इससे पहले दिल्ली में टीचर से मारपीट का एक मामला अप्रैल 2017 में भी सामने आया था. दिल्ली में एक सरकारी स्कूल के टीचर पर दिनदहाड़े कुछ अज्ञात लड़कों ने जानलेवा हमला कर दिया था. हमलावरों ने टीचर के साथ सरेआम सड़क पर जमकर मारपीट की थी. पिटाई की वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी.

Advertisement

हमले में टीचर का एक पैर फ्रेक्चर हो गया था. टीचर पर हमले के बाद उनके परिजनों और जानकारों ने थाने पहुंचकर नाराजगी जाहिर की थी. घटना के बाद टीचर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामला नेब सराय थाना इलाके का था. पुलिस के तब बताया था कि पीड़ित साउथ दिल्ली के खानपुर में दिल्ली सरकार के स्कूल में अंग्रेजी के अध्यापक थे. 

वह स्कूल से निकलकर जा रहे थे. तभी 8-10 लड़के बाइक पर वहां पहुंचे और टीचर को घेरकर रोक लिया. इसके बाद चारों तरफ से लाठी-डंडे लेकर टीचर पर हमला कर दिया. टीचर किसी तरह बचकर एक दुकान की तरफ भागे और अपनी जान बचाई. इस हमले उनको गंभीर चोटें आई थी. साथ ही उनका एक पैर फ्रेक्चर हो गया था. टीचर ने तब बताया था कि एमसीडी चुनाव के दौरान वोट देने को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी. शायद उसी की वजह से यह हमला हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement