19 जून को होगी ताज मान सिंह होटल की नीलामी

नई दिल्ली पालिका परिषद (NDMC) ने प्रतिष्ठित ताज मान सिंह होटल की लीज से जुड़े मामले में उसकी नीलामी कराने की घोषणा की. एनडीएमसी के अनुसार 19 जून को इसकी नीलामी की जाएगी.

Advertisement
ताज महल होटल, मान सिंह रोड- नई दिल्ली ताज महल होटल, मान सिंह रोड- नई दिल्ली

केशवानंद धर दुबे / संदीप कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

नई दिल्ली पालिका परिषद (NDMC) ने प्रतिष्ठित ताज मान सिंह होटल की लीज से जुड़े मामले में उसकी नीलामी कराने की घोषणा की है. एनडीएमसी के अनुसार 19 जून को इसकी नीलामी की जाएगी.

बोलीदाताओं को अपनी बोली 7 जून तक ई-नीलामी प्रक्रिया के तहत फाइल करानी होगी. इस नए टेंडर की नीलामी के लिए, बोलीदाताओं को 32.2 करोड़ रुपये जमा राशी के तौर पर भी देने होंगे.

Advertisement

2011 में खत्म हो चुकी है ताज ग्रुप की लीज

गौरतलब है कि एनडीएमसी द्वारा ताज महल होटल को ताज ग्रुप के इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) को 33 साल के लिए लीज पर दिया गया था, जो कि 2011 में समाप्त हो गई थी. इसके बाद 9 बार लीज टेंडर का अस्थाई विस्तार कर अभी तक यह होटल ताज ग्रुप के पास रहा.

एनडीएमसी द्वारा नीलामी कराए जाने के फैसले को ताज ग्रुप ने दी थी चुनौती

पूर्व में एनडीएमसी द्वारा नीलामी के फैसले के बाद ताज ग्रुप ने दिल्ली हाई कोर्ट में एनडीएमसी को चुनौती दी थी, जिसके बाद कोर्ट का फैसला एनडीएमसी के पक्ष में आया था. फिर ताज ग्रुप ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जहां से भी न्यायालय ने एनडीएमसी को नीलामी के लिए हरी झंडी दिखाई. पर कोर्ट ने नीलामी में ताज ग्रुप को प्राथमिकता देने की बात भी कही थी. साथ ही कोर्ट ने कहा कि अगर नीलामी में ताज ग्रुप असफल होता है तो उसको होटल खाली करने के लिए 6 माह का वक्त दिया जाए.

Advertisement

कोर्ट के फैसले के बाद अब ताज मान सिंह के नाम से प्रख्यात ताज महल होटल की नीलामी की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement