घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही रौंद गई तेज रफ्तार कार, CCTV में कैद हुई घटना

दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित ललिता पार्क में एक महिला घर से बाहर निकलते ही सड़क हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार मारुति ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. राहत की बात यह रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई.

Advertisement
घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही रौंद गई तेज रफ्तार कार (Photo: itg) घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही रौंद गई तेज रफ्तार कार (Photo: itg)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक महिला सड़क हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गई. ललिता पार्क क्षेत्र में हुई यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है.

बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से बाहर निकल रही थी. जैसे ही वह सड़क की ओर बढ़ी, उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक मारुति ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

फुटेज में देखा जा सकता है कि कार काफी तेज गति में थी. वीडियो देखकर हादसा बहुत भीषण मालूम पड़ता है लेकिन महिला की जान बच जाने पर वही कहावत याद आती है- जाको राखे साइयां मार सके न कोई.  हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत महिला की मदद के लिए दौड़े. स्थानीय लोगों ने महिला को संभाला और उसकी हालत की जानकारी ली.

गनीमत रही कि इस हादसे में महिला को गंभीर चोट नहीं आई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसे मामूली चोटें लगी हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. हालांकि हादसा इतना अचानक हुआ कि कुछ क्षणों के लिए वहां मौजूद लोग भी घबरा गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर कार चालक की पहचान और हादसे की परिस्थितियों की पड़ताल शुरू कर दी है    

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »