Delhi Weather Update: दिल्ली में अगले पांच दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए IMD का पूर्वानुमान

Delhi Weather: दिल्ली में सोमवार देर रात हुई बारिश से तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई है. IMD की मानें तो दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम ठीक रहेगा. लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत रहेगी. यहां पढ़िए दिल्ली के मौसम पर IMD ने क्या दी जानकारी.

Advertisement
Delhi Weather Update (Representational Image) Delhi Weather Update (Representational Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

Delhi Weather Update, IMD Prediction: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार देर रात बारिश हुई. देर रात हुई बारिश के चलते बुधवार को तापमान में कमी दर्ज की गई. दिल्ली में आज धूप खिलने के साथ-साथ हवा चल रही है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आने वाले दिनों में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही, हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. 

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज से 17 सितंबर तक अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा. वहीं, 14 सितंबर को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. कल दिल्ली में काले बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. 

Delhi Weather Update

15 सितंबर को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इस दिन दिल्ली में मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है. 16 और 17 सितंबर को दिल्ली में काले बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. 

दिल्लीवाले पिछले कुछ दिनों से उमसभरी गर्मी से परेशान थे. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो दिल्ली में आने वाले दिनों में उमसभरी गर्मी से राहत रहेगी और मौसम कूल रहेगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement