बीट रिपोर्ट: ट्रक रुके, माल अटका… दिल्ली की सप्लाई चेन पर ट्रांसपोर्ट हड़ताल की मार

दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में तीन दिन से चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर देखने को मिला है. ट्रकों की आवाजाही बंद होने से कश्मीर से आने वाले सामान सहित फल-सब्जी मंडी, अनाज मंडी और अन्य बाजार प्रभावित हुए हैं. सप्लाई चेन बाधित होने से आम जनता की जरूरतों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.

Advertisement
ट्रांसपोर्ट की हड़ताल से महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है. (Photo- ITGD) ट्रांसपोर्ट की हड़ताल से महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है. (Photo- ITGD)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

दिल्ली के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट हब संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में तीन दिवसीय ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला. जहां आम दिनों में रोजाना 4 से 5 हजार ट्रकों की आवाजाही होती है, वहीं आज सड़कों पर ट्रक खड़े नजर आए.

कई ट्रकों में भरा माल वहीं अटका हुआ है और ट्रक ड्राइवर सड़कों पर बैठे इंतजार करते दिखे.कश्मीर से हर दो दिन में सामान लेकर आने वाले एक ट्रक ड्राइवर ने बताया कि नए टैक्स के चलते उनके काम पर सीधा असर पड़ा है. उन्होंने कहा, 'जरूरत का सामान ट्रांसपोर्ट नगर में ही खड़ा है, पता नहीं कब तक खड़ा रहेगा.'

Advertisement

बता दें कि गुरुवार शाम प्रदर्शनकारियों और व्यापारियों ने मिलकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. बैलगाड़ियों के साथ सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की गई और सरकार से मांगें पूरी करने की अपील की गई.

चक्का जाम के कारण ट्रक मंडी तक नहीं पहुंच पा रहा स्टॉक

एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी आजादपुर मंडी में भी हड़ताल का असर साफ दिखाई दे रहा है. टमाटर कारोबारी महावीर चौहान के मुताबिक, 'रोजाना 5 से 6 ट्रक टमाटर बिकते हैं, लेकिन चक्का जाम के कारण ट्रक मंडी तक नहीं पहुंच पा रहे. जो स्टॉक मौजूद है, उसकी सप्लाई भी छोटे ट्रकों के न चलने से प्रभावित हो रही है.'

(Photo- PTI)

वहीं खारी बावली और नया बाजार अनाज मंडी में भी असर दिखना शुरू हो गया है।.दिल्ली ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता का कहना है कि उनका चावल का व्यापार मुख्य रूप से हरियाणा और पंजाब से आता है. लेकिन हड़ताल जारी रहने पर सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ सकता है. इसका प्रभाव आने वाले दिनों में आम जनता तक पहुंचने का खतरा है.

Advertisement

गांधीनगर मार्केट का क्या है हाल?

हालांकि एशिया की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्केट गांधीनगर में फिलहाल असर कम नजर आ रहा है. मार्केट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट नरेश सिक्का के मुताबिक, 'पिछले 15 दिनों से मार्केट में काम कम है, इसलिए हड़ताल का ज्यादा असर नहीं दिख रहा. अगर काम होता, तो स्थिति अलग होती.'

(Photo- PTI)

उन्होंने ये भी बताया कि छोटे ट्रांसपोर्टर अभी भी बुकिंग ले रहे हैं क्योंकि उनके वेयरहाउस दिल्ली बॉर्डर के बाहर हैं. हालांकि सप्लाई में देरी की संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: देशभर में आज दवा दुकानों की हड़ताल, 15 लाख केमिस्ट बंद रखेंगे दुकानें, जानें अपनी राज्य की स्थिति

कुल मिलाकर, ट्रांसपोर्टरों की ये हड़ताल अब धीरे-धीरे दिल्ली की सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा रही है. अगर हड़ताल लंबी खिंचती है, तो इसका सीधा असर बाजार और आम लोगों की जरूरतों पर पड़ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement