दिल्ली: शाहबाद डेयरी में 11 राउंड फायरिंग, पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश घायल

दिल्ली के शाहबाद डेयरी में पुलिस और दो वांछित बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए. ये आरोपी बवाना के चर्चित कारोबारी मर्डर केस में फरार थे. पुलिस ने उनके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की.

Advertisement
दोनों आरोपी मर्डर केस में फरार थे. (Photo: Representative photo) दोनों आरोपी मर्डर केस में फरार थे. (Photo: Representative photo)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में दो बदमाश घायल हो गए. दोनों बदमाश मर्डर केस में 'वॉन्डेट' थे और आखिरकार आउटर नार्थ जिले में उनका सुराग मिला. जिसके बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने पहुंची.

पुलिस से साथ मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए. आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे के रूप में हुई है. ये दोनों बवाना के चर्चित कारोबारी मर्डर केस में पिछले एक महीने से फरार चल रहे थे. पुलिस उन्हें काफी समय से तलाश कर रही थी.

Advertisement

पुलिस को जब बदमाशों के मूवमेंट की जानकारी मिली तो उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. सोमवार की बीती रात जैसे ही पुलिस टीम ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. कुछ ही सेकंड में दोनों तरफ से करीब 11 राउंड फायरिंग हुई.

गैंगस्टर से जुड़े मर्डर के तार

एनकाउंटर में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की. जांच में खुलासा भी हुआ है कि इस मर्डर के तार विदेश में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक और अनिल पंडित से जुड़े बताए जा रहे हैं. कारोबारी की हत्या की जिम्मेदारी भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement