दिल्ली पुलिस का एक्शन, PM की AI वाली आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने वाला अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने बिहार में एक कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति पर पीएम मोदी की एआई से बनी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है.

Advertisement
दिल्ली पुलिस की बिहार में जाकर कार्रवाई. (Photo: Representational ) दिल्ली पुलिस की बिहार में जाकर कार्रवाई. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

दिल्ली पुलिस ने बिहार के अरवल ज़िले से एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है. उस पर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की AI से बनी आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने का आरोप है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त कार्रवाई में मौलानाचक गांव से गिरफ़्तार किए गए आरोपी की पहचान सिद्धनाथ कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि कुमार को आगे की जांच के लिए दिल्ली लाया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो के बाद दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर को हटाया गया, सौरभ भारद्वाज ने उठाए थे सवाल

लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल में आरोपी के ख़िलाफ़ एक मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने एक बयान में बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि कुमार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और उन्हें सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट्स से पोस्ट किया.

आरोपी ने विदेश की महिला नेता और महिला विधायक की भी बनाई फोटो

पुलिस को शक है कि यह सामग्री लोगों को गुमराह करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के इरादे से अपलोड की गई थी. आरोपी ने BJP की एक महिला विधायक और विदेश की एक महिला नेता की मॉर्फ्ड (बदली हुई) तस्वीरें भी शेयर की थीं.

Advertisement

बयान में कहा गया है कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह फोटो कितनी दूर तक फैली और किन नेटवर्क्स के ज़रिए इसे फैलाया गया. पुलिस ने बताया कि कुमार के ख़िलाफ़ BNS की धारा 336(4) (जालसाज़ी), 356 (मानहानि) और 351(1) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement