दिल्ली की गर्मी! नजफगढ़ में रिकॉर्ड 46.3 डिग्री तापमान, अगले दो दिन और चढ़ेगा पारा

दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों को पसीना-पसीना देखा जा रहा है. दिल्ली और आसपास के इलाके में तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने अगले दो दिन इसी तरह गर्मी पड़ने की संभावना जताई है. साथ ही तेज और गर्म हवाएं भी चलेंगी. देश के कई राज्यों में भी इन दिनों गर्मी पड़ रही है.

Advertisement
दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों को परेशान देखा जा रहा है. (फोटो- पीटीआई) दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों को परेशान देखा जा रहा है. (फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2023,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रिकॉर्ड भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्म हवाओं के साथ तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है. गर्मी से लोगों के हाल-बेहाल हैं और सड़कों पर इसका जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है. रविवार को दिल्ली के नजफगढ़ में सबसे ज्यादा टेम्प्रेचर रहा. यहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि नरेला और पीतमपुरा में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. आयानगर में 44 डिग्री सेल्सियस और पालम में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 42°C से 45.5°C के बीच रहा है. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. इतना ही नहीं, राष्ट्रीय राजधानी में 21 मई से 25 मई तक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम 26.7 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं, 26 मई से 30 मई तक अधिकतम 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहने की संभावना है. फिलहाल, भीषण गर्मी के चलते लोगों से घर से निकलने से पहले सावधान रहने की अपील की गई है.

दो दिन और गर्मी से जूझना पड़ेगा

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 22 और 23 मई तक भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. साथ ही तेज और गर्म हवाएं भी चलेंगी. जबकि 23 मई को हल्की बूंदाबांदी और बारिश की बौछार पड़ सकती हैं. इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. 

Advertisement

Delhi Weather: सावधान! चुभती-जलती गर्मी से नहीं राहत, दिल्ली में आज भी 42 डिग्री पहुंचेगा पारा

बारिश के बाद गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिन गर्म हवाओं और हीट वेव का कहर देखने को मिलेगा. वहीं, 24 से 26 मई तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बारिश होने की उम्मीद है. जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से मामूली राहत मिलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

दिल्ली में आज कहां कितना तापमान

स्थान अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
पालम 43.8 27.3
लोधी रोड 42.4 24.0
रिज 44.5 23.0
अयानगर 44.0 23.2
गुड़गांव 43.8 25.6
जफरपुर 44.6 25.3
नजफगढ़ 46.3 26.7
नरेला 45.0 23.6
नोएडा 43.6 23.8
पीतमपुरा 45.0 28.0
पूसा 44.8 25.3
स्पोटर्स कॉम्पलेक्स 45.3 25.0
एसपीएस मयूर विहार 41.8 25.4



दिल्ली में किस दिन कितना रहेगा तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम
21 मई 42.9 24.0
22 मई 43 26
23 मई 43 26
24 मई 39 24
25 मई 36 22
26 मई 37 22
27 मई 38 23


4 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून

बता दें कि दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों गर्मी पड़ रही है. गर्मी के सितम से राहत के लिए लोगों को मानसून से काफी उम्मीद है. देश में कब तक मॉनसून की एंट्री होगी, इसे लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 4 जून को देश में दस्तक दे सकता है.

Advertisement

1.5 Degree Temperature Increase in 2027: चार साल में 1.5 डिग्री बढ़ जाएगा तापमान, जलेगी धरती... क्या होगा इंसानों का?

यूपी-हरियाणा में भी 42 डिग्री का टॉर्चर! 

दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा और यूपी में भी गर्मी से कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है. तेज धूप और सूरज की तपिश के बीच अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. हालांकि, 23 व 24 मई को हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं लेकिन गर्मी से राहत मिलने का कोई अनुमान नहीं हैं.

Heat Wave Alert: सावधान! ओडिशा में 40 डिग्री के पार तापमान, अगले 5 दिन तपिश और गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »