दिल्ली के एक स्कूल में शिक्षकों के उड़े होश, जब 10 साल के बच्चे के बैग में मिला पिस्टल

दिल्ली के एक स्कूल में 10 साल का बच्चा अपने स्कूल बैग में पिस्टल लेकर चला आया. बैग में पिस्टल देखते ही वहां मौजूद शिक्षकों के होश उड़ गए. इसके बाद तुरंत उसके घर वालों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

Advertisement
दिल्ली के स्कूल में बच्चे के स्कूल बैग में मिला पिस्टल (सोर्स - Meta AI) दिल्ली के स्कूल में बच्चे के स्कूल बैग में मिला पिस्टल (सोर्स - Meta AI)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

दिल्ली के नजफगढ़ थाना में शनिवार को पीसीआर से सूचना मिली कि ग्रीन वैली स्कूल, दीपक विहार में एक बच्चे के स्कूल बैग से पिस्टल मिला है. इसके बाद पुलिस तुरंत उस स्कूल में पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. 

स्कूल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि 6 क्लास में पढ़ने वाले 10 साल के एक बच्चे के स्कूल बैग में पिस्टल मिला है. वह पिस्टल बच्चे के पिता का लाइसेंसी हथियार था. इस बाबत स्कूल प्रबंधन ने बच्चे के घर में भी सूचना दे दी थी. 

Advertisement

पिस्टल में नहीं लगी थी मैगजीन
बच्चे  के बैग में जो पिस्टल मिला उसमें मैगजीन नहीं थी. बच्चे की मां ने बताया कि उसके पति ने अपने नाम पिस्टल खरीदा था और इसका लाइसेंस भी लिया था. कुछ महीने पहले ही पति की मौत हो गई है. इसके बाद उसने इस पिस्टल को थाने में जमा करने के लिए बाहर निकाला था. 

खिलौना समझकर बच्चे ने बैग में रख लिया था पिस्टल
बच्चे की मां ने बताया कि किसी तरह गलती से पिस्टल बेटे के स्कूल बैग में चला गया. वहीं बच्चे से इस बारे में जब पूछा गया, तो उसने बताया कि वह उसे खिलौने वाला पिस्टल समझकर अपने बैग में रख लिया था. इसके बाद पुलिस ने हथियार के लाइसेंस की जांच की. 

जांच में सही पाया गया पिस्टल का लाइसेंस
जांच में पिस्टल का लाइसेंस सही पाया गया. साथ ही इस मामले में किसी भी तरह का कोई अपराध घटित होना नहीं पाया गया. इसके बाद बच्चे की मां ने खुद उस पिस्टल को नजफगढ़ थाने के मालखाना में जमा करवा दिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement