दिल्ली: बीजेपी ने किया MCD मेयर पद के उम्मीदवार का ऐलान

दिल्ली नगर निगम (MCD) में मेयर पद के आगामी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है. पार्टी ने मौजूदा नेता सदन प्रवेश वाही को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है.

Advertisement
दिल्ली एमसीडी के लिए बीजेपी ने किया कैंडिडेट का ऐलान(File Photo- ITG) दिल्ली एमसीडी के लिए बीजेपी ने किया कैंडिडेट का ऐलान(File Photo- ITG)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेयर पद के चुनाव की सुगबुगाहट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. पार्टी ने इस बार प्रवेश वाही पर भरोसा जताते हुए उन्हें मेयर कैंडिडेट बनाया है. प्रवेश वाही मौजूदा वक्त में नगर निगम में नेता सदन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनके एक्सपीरिएंस को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस बड़ी भूमिका के लिए चुना है. 

Advertisement

इसके साथ ही डिप्टी मेयर पद के लिए मोनिका पंत को उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी ने स्टैंडिंग कमेटी के पदों पर भी मजबूत घेराबंदी की है, जिसमें जय भगवान यादव को स्टैंडिंग कमेटी पद के लिए और मनीष चड्डा को स्टैंडिंग कमेटी सदस्य के रूप में उतारा गया है. 

इन नियुक्तियों के साथ ही बीजेपी ने साफ कर दिया है कि वह निगम की सत्ता में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है और कड़े मुकाबले की रणनीति बना चुकी है.

क्या कामयाब होगी बीजेपी की रणनीति?

मेयर उम्मीदवार के रूप में प्रवेश वाही का नाम सामने आना बीजेपी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. नेता सदन के रूप में उनके कामकाज और पार्षदों के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें प्राथमिकता दी है. बीजेपी को उम्मीद है कि वाही के नेतृत्व में पार्टी निगम में अपना दबदबा फिर से कायम कर पाएगी.

Advertisement

उप मेयर पद के लिए मोनिका पंत का चयन महिला प्रतिनिधित्व और सांगठनिक संतुलन को दर्शाता है. वहीं, स्टैंडिंग कमेटी के लिए जय भगवान यादव और मनीष चड्डा के नामों का चयन वित्तीय और प्रशासनिक मामलों में पकड़ मजबूत करने के इरादे से किया गया है. बीजेपी इन उम्मीदवारों के जरिए निगम के हर मोर्चे पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement