दिल्ली: झुग्गियों में लगी भीषण आग, गहरी नींद में सो रहे 3 लोग जिंदा जले

दिल्ली के रोहिणी इलाके में मंगलवार रात एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई और देखते ही देखते आग झुग्गियों तक पहुंच गई. जिससे गहरी नींद में सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
दिल्ली मे आग की घटना में गई तीन लोगों की जान. (Photo: Representational ) दिल्ली मे आग की घटना में गई तीन लोगों की जान. (Photo: Representational )

हिमांशु मिश्रा

  • दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

दिल्ली के रोहिणी इलाके के मांगेराम राम पार्क में देर रात एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मंगलवार रात करीब 1:30 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं. बताया जा रहा है कि गोदाम में रखे प्लास्टिक के सामान की वजह से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलते हुए पास की झुग्गियों तक पहुंच गई.

Advertisement

तीन लोगों की जलकर हुई मौत
झुग्गियों में उस समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने या बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका. इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जिनमें एक पुरुष, एक महिला और करीब दो साल का एक मासूम बच्चा शामिल है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों की मौत आग में झुलसने के कारण हुई. मृतक परिवार कबाड़ बीनकर अपना गुजारा करता था और उसी झुग्गी में रह रहा था, जो आग की चपेट में आ गई.

कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे आग पर पाया गया काबू
घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की कुल सात गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब सुबह 4 बजे आग पर काबू पा लिया. हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था और कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं.

Advertisement

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी. यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि रिहायशी इलाकों के पास ज्वलनशील सामग्री के गोदामों के लिए सुरक्षा मानकों का पालन कितना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement