दिल्ली के गुरुद्वारों में लंगर पर संकट, DSGMC ने गैस सिलेंडर सप्लाई बहाल करने की मांग की

दिल्ली के गुरुद्वारों में लंगर सेवा गैस सिलेंडर की कमी के कारण संकट में है. दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने केंद्र सरकार से सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. कमेटी ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर इस समस्या पर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है.

Advertisement
गुरुद्वारों के लिए गैस सिलेंडर सप्लाई तुरंत बहाल हो - DSGMC की केंद्र से मांग (Photo: PTI) गुरुद्वारों के लिए गैस सिलेंडर सप्लाई तुरंत बहाल हो - DSGMC की केंद्र से मांग (Photo: PTI)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST

दिल्ली के गुरुद्वारों में चलने वाली लंगर सेवा पर संकट के हालात बनते नजर आ रहे हैं. दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (DSGMC) ने केंद्र सरकार से गैस सिलेंडर की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि लंगर सेवा निर्बाध रूप से चलती रहे.

DSGMC ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या पर तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है. समिति का कहना है कि वर्तमान वैश्विक तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण गैस एजेंसियों ने सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी है, जिसके चलते गुरुद्वारों में लंगर सेवा प्रभावित हो सकती है.

Advertisement

दिल्ली के कई ऐतिहासिक और प्रमुख गुरुद्वारों में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन दिया जाता है. लंगर सेवा सिख धर्म की एक विशेष परंपरा है, जो समानता और सेवा भाव की मिसाल है. यदि गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा तो भोजन पकाने की व्यवस्था बाधित होगी और इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: 'रोजाना 25 लाख ज्यादा LPG सिलेंडर बुक हो रहे', केंद्र ने राज्यों को दिए कालाबाजारी रोकने के निर्देश

DSGMC के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह कहलोन ने मंत्री से अनुरोध किया है कि वे संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करें ताकि गुरुद्वारों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति तुरंत बहाल की जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि लंगर सेवा को कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए क्योंकि यह न केवल धार्मिक परंपरा है बल्कि सामाजिक सद्भाव और सेवा का प्रतीक भी है.

Advertisement

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भरत समेत दुनियाभर के कई मुल्कों में ऊर्जा संकट का खतरा बढ़ता जा रहा है. भारत सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और राज्यों को गैस सिलेंडर के कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने कहा है कि पहले से प्रतिदिन 25 लाख ज्यादा सिलेंडर बुक हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement