दिल्ली: पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक कर्मचारी की मौत, 5 को बचा लिया गया

पटपड़गंज पूर्वी दिल्ली का एक बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया है. यहां कई फैक्ट्रियां हैं. बुधवार को एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. हालांकि तत्काल सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. आग पर काबू पाया जा रहा है. फैक्ट्री में फंसे लाेगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. फैक्ट्री के आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है.

Advertisement
पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग (फाइल फोटो) पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग (फाइल फोटो)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. सूचना मिलते ही तकरीबन आधा दर्जन फायर टेंडर की टीम मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने में जुटी है.जानकारी के मुताबिक आग की चपेट में आने से झुलस कर फैक्ट्री के एक कर्मचारी की मौत हो गई है. मृतक की पहचान वीरू के रूप में हुई है. वह गाजियाबाद का रहने वाला है.

Advertisement

दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया की एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही मौके पर आधा दर्जन फायर टेंडर की टीम पहुंची. आग बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर बने कूरियर कंपनी के दफ्तर में लगी थी. सबसे पहले रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. बिल्डिंग में फंसे 6 लोगों को बाहर निकाला गया जिनमें एक की मौत हो गई.

शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका

अभी तक फैक्ट्री में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट होने से फैक्ट्री में आग लगी होगी. फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं.

2020 में प्रिंटिंग प्रेस में लगी थी आग

पटपड़गंज पूर्वी दिल्ली का एक बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया है. 2020 में भी एक पेपर प्रिटिंग प्रेस में आग लगी थी. इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई थी. तब दमकल की 30 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement