उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके के एक पार्क में 17 साल का एक लड़का बुधवार को मृत पाया गया. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ज़ैद के रूप में हुई है और वह उसी इलाके का रहने वाला था.
पुलिस ने बताया कि उन्हें पार्क में एक शव पड़े होने की सूचना मिली. जिसके बाद न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम JPC अस्पताल के पास DDA पार्क पहुंची और वहां लड़के का शव पड़ा मिला. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम और फोरेंसिक टीमों ने मौके का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए.
यह भी पढ़ें: प्यार की खौफनाक सजा: पुलिस कस्टडी में भाई ने सगी बहन को मारी गोली, अस्पताल में मौत, अब 'कातिल' अरेस्ट
मृत्यु के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस घटना में शामिल लोगों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में झंडेवालान मंदिर के पास दर्जनों यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत, देखें मौके की तस्वीरें
स्थानीय लोगों ने बताया कि लोगों ने एक किशोर का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
aajtak.in