दिवाली पर प्रदूषण ने तोड़ दिया चार साल का रिकॉर्ड... PM 2.5 का स्तर 675 के पार, साउंड लिमिट की भी उड़ी धज्जियां

दिल्ली ने इस साल चार सालों में सबसे खराब दिवाली मनाई, जब PM2.5 स्तर 675 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया. प्रदूषण और शोर स्तर दोनों खतरनाक सीमाओं से ऊपर रहे, जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समय के बाद भी पटाखे जलते रहे. मंगलवार को भी स्थिति में खास सुधार नहीं दिखा.

Advertisement
दिवाली पर पटाखों से दिल्ली की हवा बिगड़ी. (Photo: PTI) दिवाली पर पटाखों से दिल्ली की हवा बिगड़ी. (Photo: PTI)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 11:07 PM IST

दिल्ली की हवा दिवाली की रात फिर जहर में बदल गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 345 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.

पिछले सालों की तुलना में यह 2024 के 330, 2023 के 218, 2022 के 312 और 2021 के 382 से अधिक रहा. रातभर AQI 344 से 359 के बीच बना रहा और मंगलवार दोपहर तक औसत 351 दर्ज किया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली के प्रदूषण पर भिड़ीं BJP और AAP, मंत्री सिरसा ने लगाए गंभीर आरोप तो सौरभ भारद्वाज ने बताया 'अनपढ़'

PM2.5 स्तर 675 तक पहुंचा, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

दिवाली की रात PM2.5 का स्तर 675 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया, जो पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा है. यह 2024 में 609, 2023 में 570, 2022 में 534 और 2021 में 728 था.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर 4 बजे यह 91 माइक्रोग्राम था, जो रात 12 बजे तक लगातार बढ़कर 675 तक पहुंच गया. विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन से हवा की गति कम हुई, जिससे प्रदूषक तैरते रहे और फैल नहीं पाए.

पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रदूषण मॉनिटरिंग का सारा डेटा सुरक्षित है और वेबसाइट और ऐप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. वहीं कुछ पर्यावरण विशेषज्ञों ने दावा किया कि प्रदूषण के चरम घंटों का डेटा गायब रहा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों का दम घुटा, 'कृत्रिम बारिश' पर AAP-BJP में छिड़ी जंग, कौन है प्रदूषण का जिम्मेदार?

ध्वनी प्रदूषण भी चरम पर, करोल बाग सबसे शोरगुल वाला इलाका

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के आंकड़ों के अनुसार, शहर के 26 में से 23 नॉइज मॉनिटरिंग स्टेशन पर ध्वनि स्तर सीमा से ऊपर दर्ज हुआ. करोल बाग में रात 11 बजे 93.5 डेसिबल(A) की आवाज दर्ज की गई, जबकि अनुमत सीमा 55 डेसिबल(A) है. श्री औरोबिंदो मार्ग जैसे साइलेंस जोन में भी शोर स्तर 65 डेसिबल(A) तक पहुंच गया.

GRAP स्टेज-II लागू, हवा में सुधार की उम्मीद

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने रविवार को ही GRAP के स्टेज-II को सक्रिय कर दिया था. परिवहन से 14.6%, नोएडा से 8.3%, गाज़ियाबाद से 6%, गुरुग्राम से 3.6% और पराली जलाने से 1% प्रदूषण का योगदान रहा. पूर्व सीपीसीबी अधिकारी दीपांकर साहा ने कहा कि हवा की गति बढ़ने से आने वाले दिनों में प्रदूषण घट सकता है.

प्रदूषण पर AAP-BJP आमने सामने

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सियासी घमासान भी अपने चरम पर है. मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि AAP पंजाब के किसानों को पराली जलाने के लिए उकसा रही है, ताकि दिल्ली की हवा और प्रदूषित हो. इस पर पलटवार करते हुए AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सिरसा को "अनपढ़" बताते हुए कहा कि पंजाब का AQI महज 156 है, जिससे साफ है कि प्रदूषण का कारण कुछ और है.

Advertisement

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement