कांग्रेस ने राज्यसभा में प्रमोद तिवारी को बनाया उपनेता, रजनी पाटिल को भी बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने को स्वीकृति दी. इन नियुक्तियों के बारे में राज्यसभा के सभापति (जगदीप धनखड़ ) को सूचित कर दिया गया.

Advertisement
प्रमोद तिवारी- फाइल फोटो प्रमोद तिवारी- फाइल फोटो

सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 8:57 PM IST

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के अपने वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने का फैसला किया है. पिछले साल की शुरुआत में आनंद शर्मा का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से सदन में पार्टी का कोई उपनेता नहीं था. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही उच्च सदन में पार्टी के नेता यानी नेता प्रतिपक्ष हैं. रमेश मुख्य सचेतक की भूमिका निभाते हैं.

Advertisement

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने को स्वीकृति दी. इन नियुक्तियों के बारे में राज्यसभा के सभापति (जगदीप धनखड़ ) को सूचित कर दिया गया.

उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले तिवारी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. महाराष्ट्र से ताल्लुक  रखने वाली रजनी पाटिल अपने ही प्रदेश से उच्च सदन की सदस्य हैं. कांग्रेस ने 13 मार्च से आरम्भ हो रहे बजट सत्र के दूसरे चरण से दो दिन पहले ये नियुक्तियां की हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement