Delhi: फिर दिखा रफ्तार का कहर, दो कारों में हुई ऐसी टक्कर देखकर चौंक जाएंगे आप

दिल्ली में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी के राजौरी गार्डन इलाके में एक कार को दूसरी कार ने ऐसी टक्कर मारी की वो कार बीच सड़क पर ही दूसरी ओर घूम गई. अब इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

Advertisement
हादसे का सीसीटीवी वीडियो आया सामने हादसे का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST
  • राजौरी गार्डन इलाके में हादसा
  • हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखा है. सोमवार को राजौरी गार्डन इलाके के आई20 और ब्रेजा कार में हुई टक्कर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ब्रेजा और i20 कार में कितनी जोरदार टक्कर हुई थी. 

दरअसल रघुवीर नगर से राजौरी गार्डन थाने की तरफ जाने वाली सड़क पर सिग्नल ग्रीन था और गाड़ियां रफ्तार में चल रही थी. एक i20 कार जैसे ही चौराहे पर पहुंचती है ठीक उसी वक्त राजा गार्डन की तरफ से काफी तेज रफ्तार में ब्रेजा कार आती है और i20 को टक्कर मार देती है. इस जोरदार  टक्कर के बाद i20 कार पलटी तो नहीं लेकिन वो पूरी तरह घूम कर दूसरी तरफ मुड़ गई.

Advertisement

यहां देखिए हादसे का वीडियो

वीडियो में  नजर आ रहा है कि ब्रेजा कार चालने शख्स की गलती की वजह से ही ये हादसा हुआ. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त सड़क पर काफी गाड़ियां आ जा रही थी. अगर कार की जगह कोई Scooty या बाइक सवार होता तो उसकी जान भी जा सकती थी. गनीमत रही कि हादसे में दोनों में से किसी कार चालक को ज्यादा चोट नहीं आई.

अब इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद यह साफ हो गया कि गलती ब्रेजा कार चालक की थी. हालांकि इससे पहले ब्रेजा कार चालक इस हादसे के लिए आई 20 कार चला रही महिला को जिम्मेदार बता रहा था. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

ये भी पढ़ें:

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement