Arvind Kejriwal आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे, समन को बताया गैरकानूनी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे. यह पांचवीं बार है जब केजरीवाल ने ईडी के समन की अनदेखी की है. आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा कि ED का समन ग़ैर क़ानूनी है और क़ानूनी रूप से सही समन की तामील करेंगे.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:56 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे. यह पांचवी बार है जब केजरीवाल ने ईडी के समन की अनदेखी की है. आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा कि ED का समन ग़ैर कानूनी है और कानूनी रूप से सही समन की तामील करेंगे.

आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, 'मोदी जी का मक़सद केजरीवाल को गिरफ़्तार करना हैं और ऐसा करके वो दिल्ली की सरकार गिराना चाहते हैं. हम  ये क़तई नहीं होने देंगे.' अरविंद केजरीवाल ने भी X पर इस आरोप को दोहराते हुए कहा, 'पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट चोरी किए. अब इसके ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आ रही जनता को जगह जगह दिल्ली भर में रोका जा रहा  हैं.'

Advertisement

चार बार पहले भी कर चुके हैं समन की अनदेखी

इससे पहले ईडी ने 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को दिल्ली सीएम को समन भेजा था, लेकिन वो पेश नहीं हुए थे. ईडी के लगातार समन जारी करने के बाद आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि ये सारी प्रक्रिया अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही है. ईडी उन्हें पूछताछ के बहाने बुलाकर गिरफ्तार करना चाहती है. AAP का कहना है कि अगर ईडी को पूछताछ करनी है तो वह अपने सवाल लिखकर केजरीवाल को दे सकती है.

पूछताछ नहीं, गिरफ्तारी है मकसद: केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल खड़े हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले उन्हें समन क्यों भेजा गया है. उन्होंने कहा,'जांच को चलते हुए दो साल हो गए तो फिर लोकसभा चुनाव के पहले ही क्यों बुलाया जा रहा है. सीबीआई ने 8 महीने पहले बुलाया था. मैं गया भी था और जवाब भी दिए थे. अब लोकसभा चुनाव के पहले बुलाया जा रहा है तो उनका मकसद मुझसे पूछताछ करना नहीं है. वो लोग तो मुझे बुलाकर गिरफ्तार करना चाहते हैं. ताकि मैं प्रचार ना कर सकूं. नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए आज बीजेपी ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है.'

Advertisement

ED के पास और क्या विकल्प?

सीएम केजरीवाल के पेश ना होने पर अब ईडी के अधिकारी उनके आवास पर जाकर भाी पूछताछ कर सकते हैं. ठोस सबूत होने पर या सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गिरफ्तारी भी हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement