केजरीवाल रिटर्न! जंतर-मंतर पर उतरे AAP के नेता, शराब घोटाले में बरी होने के बाद पावर शो

अदालत से राहत मिलने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोबारा एक्टिव हो गए हैं. आज केजरिवाील जंतर-मंतर पर एक विशाल जनसभा का आयोजन कर रहे हैं, जिसे उनकी राजनीतिक सक्रियता और शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है.

Advertisement
जंतर मंतर में अरविंद केजरीवाल जनसभा करेंगे. (Photo: PTI) जंतर मंतर में अरविंद केजरीवाल जनसभा करेंगे. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

शराब नीति मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल एक्टिव नजर आ रहे हैं. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आज रविवार को जंतर-मंतर पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं. लंबे समय बाद दिल्ली की सड़कों पर केजरीवाल की सक्रियता और जनसंपर्क देखने को मिल रहा है.

इस सभा को केजरीवाल की राजनीतिक वापसी और शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी नेताओं और समर्थकों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है.

यह जनसभा उन हजारों कर्मचारियों के समर्थन में आयोजित की जा रही है, जिन्हें दिल्ली सरकार की विभिन्न सेवाओं से हटाया गया है. बस मार्शल, डीटीसी बस कंडक्टर, मोहल्ला क्लिनिक कर्मचारी, डीआईएमटीएस कर्मचारी और सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटरों के मुद्दों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर यह आयोजन कर रहे हैं. 

काजल की कोठरी से बेदाग आए केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने जंतर-मंतर पर कहा कि राजनीति एक ऐसी काजल की कोठरी है जहां से गुजरने पर धब्बा लगना तय है, लेकिन अरविंद केजरीवाल इस काजल की कोठरी से बेदाग बाहर आए हैं.
 

Advertisement

केजरीवाल की जंतर-मंतर पर होने वाली जनसभा में देश के कई राज्यों से पार्टी के बड़े चेहरे शामिल हुए हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जानकारी दी थी कि इस जनसभा में केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पंजाब, गुजरात और गोवा सहित कई राज्यों के पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement