नशेड़ी टीचर के ऊपर बच्चों ने फेंके जूते-चप्पल, स्कूल के बाहर तक दौड़ाया, फिर खुशी में जमकर झूमे

Video Viral: टीचर रोजाना शराब पीकर स्कूल पहुंचता था. वह बच्चों को पढ़ाने के बजाय नीचे कालीन पर सो जाता था. जब बच्चे उसे पढ़ाने के लिए कहते थे तो वह गाली-गलौज करता था. जिससे बच्चे काफी परेशान थे. 

Advertisement
बच्चों ने बरसाईं चप्पलें तो बाइक से भागा स्कूल टीचर. बच्चों ने बरसाईं चप्पलें तो बाइक से भागा स्कूल टीचर.

धर्मेन्द्र महापात्र

  • बस्तर ,
  • 26 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के एक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने नशे में धुत अपने टीचर की जूते-चप्पल फेंककर पिटाई कर दी. टीचर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था और बच्चों से अभद्रता कर रहा था. इसी से गुस्साए बच्चों ने टीचर की जमकर पिटाई कर दी. इस कारण वह स्कूल से भाग गया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Advertisement

घटना पिछले हफ्ते की बताई जा रही है. पूरा मामला बस्तर ब्लॉक के पालीभाटा प्राइमरी स्कूल का है. यहां एक टीचर रोजाना शराब पीकर स्कूल पहुंचता था. वह बच्चों को पढ़ाने के बजाय नीचे कालीन पर सो जाता था. जब बच्चे उसे पढ़ाने के लिए कहते थे तो वह गाली-गलौज करता था. जिससे बच्चे काफी परेशान थे. 

इसी बात से नाराज होकर छात्रों ने शिक्षक पर जूते-चप्पल बरसाना शुरू कर दिए. जिसके चलते शिक्षक अपनी बाइक स्टार्ट कर स्कूल से भागने लगा. बच्चों ने भी दौड़कर शिक्षक पर चप्पल फेंकी. मौके पर मौजूद एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया. 

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement