छत्तीसगढ़ में 17 बंदरों की गोली मारकर हुई हत्या? वन विभाग ने शुरू की जांच

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में 17 बंदरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. एक पंचायत पदाधिकारी ने दावा किया है कि गोली मारकर बंदरों की हत्या की गई है. हालांकि वन अधिकारी ने इस दावे को गलत बताया है और कहा कि इस मामले में जांच कर रहे हैं.

Advertisement
छत्तीसगढ़ में 17 बंदरों की हत्या? (सांकेतिक फोटो) छत्तीसगढ़ में 17 बंदरों की हत्या? (सांकेतिक फोटो)

aajtak.in

  • दुर्ग,
  • 02 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक गांव में करीब 20 बंदरों की मौत हो गई और चार सड़े हुए शव बरामद हुए हैं. इस मामले में वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है. ग्राम पंचायत के एक पदाधिकारी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने बंदरों को भगाने के लिए दो मजदूरों को रखा था, जिन्होंने गोली मारकर 17 बंदरों को मार दिया. हालांकि वन विभाग के अधिकारी ने इस दावे का विरोध करते हुए कहा कि बंदरों की मौत की वजह अभी क्लीयर नहीं है. कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.   

Advertisement

बेलगांव ग्राम पंचायत के पंच सीताराम वर्मा ने सोमवार को न्यूज एजेंसी को बताया कि यह घटना 28 अगस्त को बेलगांव गांव में हुई जब कुछ ग्रामीणों ने बंदरों को बस्ती से भगाने के लिए काम पर रखा था और उन्होंने बंदूकों से गोलियां चला दीं. इसमें कुछ बंदर घायल भी हो गए.  

वर्मा के अनुसार, घरों पर आक्रमण करने और बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले बंदरों पर नजर रखने के लिए मजदूरों को नियुक्त करने के लिए हाल ही में गांव में एक बैठक बुलाई गई थी. मैंने इसका विरोध किया क्योंकि बंदरों की हनुमान के रूप में पूजा की जाती है. मैं उन्हें परेशान करने के लिए हिंसक उपायों का सहारा लेने से सहमत नहीं था.  

उन्होंने दावा किया कि कई बंदरों के शवों को आवारा कुत्तों ने खा लिया. वन विभाग सात बंदरों के सड़े हुए शव और कंकाल ले गया. घायल बंदरों में से कुछ की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य भाग गए. उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग घटना को छिपाने की कोशिश कर रहा है. 

Advertisement

वन विभाग के अधिकारी ने क्या बताया?

वहीं इस दावे को लेकर दुर्ग वन प्रभाग के डीएफओ ने कहा कि गांव से अबतक चार बंदरों के सड़े हुए शव बरामद किए गए हैं. उन्होंने कहा कि 18-19 बंदरों की मौत की जानकारी का आकलन करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. जिन शवों को लाया गया था, उनका पोस्टमार्टम संभव नहीं था क्योंकि शव पूरी तरह सड़ चुके थे. केवल कंकाल बचे हैं. सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement