तेज प्रताप के कार्यक्रम के पोस्टर से तेजस्वी आउट, क्या दोनों भाइयों के बीच है वर्चस्व की लड़ाई ?

पोस्टर में छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को भी जगह मिली थी, मगर चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पोस्टर से आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बाहर रखा गया.

Advertisement
तेज प्रताप यादव के पोस्टर से तेजस्वी बाहर तेज प्रताप यादव के पोस्टर से तेजस्वी बाहर

रोहित कुमार सिंह

  • पटना ,
  • 08 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST
  • तेज प्रताप के कार्यक्रम के पोस्टर में तेजस्वी नहीं
  • पटना में छात्र आरजेडी का था कार्यक्रम
  • तेज प्रताप ने किसी भी लड़ाई से किया इनकार

क्या आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav Family) के परिवार में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है ? क्या लालू के दोनों बेटों- तेजप्रताप (Tej Pratap Yadav) और तेजस्वी (Tejashwi Yadav) के बीच में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है? यह सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं, क्योंकि रविवार को पटना में छात्र आरजेडी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें तेज प्रताप यादव मुख्य अतिथि थे. तेज प्रताप छात्र आरजेडी के संरक्षक भी हैं. लेकिन पोस्टर से तेजस्वी की तस्वीरें गायब थीं.

Advertisement

आरजेडी की इस बैठक में पूरे प्रदेश से छात्र आरजेडी के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और विश्वविद्यालय अध्यक्ष भी शामिल हुए. कार्यक्रम के लिए आरजेडी दफ्तर में छात्र आरजेडी की तरफ से बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए थे. इसमें तेज प्रताप के साथ-साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भी जगह दी गई थी.

वहीं, पोस्टर में छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को भी जगह मिली थी, मगर चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पोस्टर से आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बाहर रखा गया. यानी कि इस पोस्टर में तेजस्वी यादव की तस्वीर को नहीं लगाया गया.

ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या दोनों भाई तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच में कोई वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, जिसकी वजह से छात्र आरजेडी के संरक्षक तेजप्रताप ने पोस्टरों से तेजस्वी को आउट कर दिया? हालांकि, इस बीच तेज प्रताप यादव ने मीडिया के सामने इस तरह की लड़ाई की बातों से इनकार कर दिया है.

Advertisement

पूरे विवाद पर तेज प्रताप यादव ने कहा, ''तेजस्वी मेरे दिल में हैं. होर्डिंग और पोस्टर से क्या होता है? तेजस्वी मेरे अर्जुन हैं और होने वाले मुख्यमंत्री हैं.'' वहीं, तेज प्रताप के कार्यक्रम के पोस्टर से तेजस्वी को आउट किए जाने को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने भी तंज कसा है. पार्टी प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा लालू परिवार में सभी अवसरवादी हैं.

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा, ''लालू परिवार हमेशा अवसरवादी होने का सबूत पेश करता है. चुनाव से पहले तेजस्वी ने लालू और राबड़ी की फोटो पोस्टर से हटा दिया तो चुनाव हारने के बाद लालू-राबड़ी की तस्वीर को पोस्टर पर वापस ले आए. अब तेज प्रताप ने अपने भाई को ही पोस्टर से बाहर निकाल दिया है.''

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement