पटना के लाठीमार ADM केके सिंह पर गिरी गाज, नीतीश सरकार ने पद से हटाया

पटना में शिक्षक अभ्यर्थी अनिसुर रहमान को लाठी से बुरी तरह पीटने वाले एडीएम केके सिंह पर गाज गिर गई है. नीतीश सरकार ने उन्हें एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पद से हटा दिया है और सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का आदेश दिया है.

Advertisement
शिक्षक अभ्यर्थी को पीटने वाले ADM केके सिंह को पद से हटाया गया शिक्षक अभ्यर्थी को पीटने वाले ADM केके सिंह को पद से हटाया गया

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 14 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:49 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थी को बेरहमी से पीटे जाने के मामले में अब लाठीमार ADM केके सिंह पर गाज गिर गई है. नीतीश सरकार ने कार्रवाई करते हुए  उन्हें पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. केके सिंह को अब सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है.

Advertisement

बता दें कि पटना में जब 22 अगस्त को शिक्षक अभ्यर्थी विज्ञप्ति जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे उसी दौरान अभ्यर्थी अनिसुर रहमान को एडीएम केके सिंह ने लाठी लेकर बेरहमी से पीटा था.

इस दौरान अनुसर रहमान के हाथों में तिरंगा था लेकिन फिर भी केके सिंह उसे पीटते रहे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.

वीडियो वायरल होने के बाद नीतीश सरकार की जमकर आलोचना हुई थी जिसेक बाद राज्य सरकार ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे.

केस की जांच पूरी होने के बाद ADM लॉ एंड आर्डर केके सिंह को शिक्षक अभ्यर्थी पर लाठी चलाने और तिरंगे का सम्मान न करने के मामले में हुई जांच में दोषी पाया गया था जिसके बाद मंगलवार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया.

Advertisement

जांच में दोषी पाए जाने के बाद पटना के डीएम ने तत्कालीन एडीएम केके सिंह से 7 दिन के अंदर जवाब मांगा था. जिस अनिसुर रहमान पर एडीएम केके सिंह ने लाठियां बरसाई थी वो प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य CTET और BTET परीक्षा क्वालिफाई कर चुके हैं.

हालांकि सरकार इस श्रेणी में 3 साल से नौकरी नहीं दे रही. ये अभ्यर्थी प्राथमिक विज्ञप्ति जारी करने की मांग कर रहे थे.

बता दें कि अनिसुर रहमान नौकरी और पीटने वाले अधिकारी केके सिंह को पद से हटाए जाने की मांग को लेकर स्वतंत्रता दिवस के दिन से ही भूख हड़ताल पर बैठ गए थे. उन्होंने सरकार से कहा था कि उन्हें या तो नौकरी दी जाए या फिर मौत मिले.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement