Best Eexercises for Longevity: लंबी जिंदगी हर कोई जीना चाहता है, लेकिन बदलते के दौर में अब कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. लंबा जीना के लिए अच्छा खानपान और लाइफस्टाइल बहुत मायने रखती है. लंबा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए हम अक्सर सुनते हैं कि अच्छा खाना खाओ, धूम्रपान न करो, तनाव कम रखो, अच्छी नींद लो और नियमित व्यायाम करो. लेकिन एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि कौन-सी एक्सरसाइज सबसे बेहतर है?
हाल ही में BMJ Medicine Study on Physical Activity and Longevity में पब्लिश हुई रिसर्च के मुताबिक, एक ही तरह की एक्सरसाइज करने के बजाय अलग-अलग तरह की फिजिकल एक्टिविटी करना ज्यादा फायदेमंद होता है.
इस स्टडी में दो बड़ी और फेमस रिसर्च का डेटा लिया गया:
इन दोनों स्टडीज में 1 लाख से ज्यादा लोगों को 30 साल से अधिक समय तक फॉलो किया गया. इससे यह समझने में मदद मिली कि अलग-अलग तरह की फिजिकल एक्टिविटी का स्वास्थ्य और उम्र पर क्या असर पड़ता है.
कार्डियो एक्सरसाइज: जैसे चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, तैरना, टेनिस खेलना
हल्की एक्सरसाइज: जैसे योग, स्ट्रेचिंग
वेट ट्रेनिंग: यानी वजन उठाना या मसल्स मजबूत करना
घरेलू या बाहरी काम: जैसे बागवानी, घास काटना, खुदाई करना
रिसर्च के आखिर में वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करते थे, उनमें मौत का खतरा कम था. यानी वे लोग ज्यादा लंबे समय तक जी सकते हैं. लेकिन एक खास बात यह भी सामने आई कि बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से फायदा एक सीमा के बाद बढ़ना बंद हो जाता है.
मतलब, जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से अधिक फायदा नहीं मिलता.
रिसर्च के अनुसार, जो लोग अलग-अलग तरह की गतिविधियां करते थे, उनमें मौत का खतरा और भी कम था.जिन लोगों ने कई तरह की एक्सरसाइज की, उनमें लगभग 19 प्रतिशत कम मौत का खतरा देखा गया. दिल की बीमारी, कैंसर और अन्य बीमारियों से भी जोखिम कम हुआ.
इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हर प्रकार की एक्सरसाइज शरीर को अलग तरीके से फायदा देती है. जैसे-
जब आप ये सब मिलाकर करते हैं, तो शरीर को पूरा फायदा मिलता है.
इस रिसर्च से साफ हो गया है कि लंबी उम्र के लिए सिर्फ ज्यादा एक्सरसाइज करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि अलग-अलग प्रकार की एक्सरसाइज करना ज्यादा जरूरी है.अगर आप रोज़ाना वॉक के साथ योग, हल्की दौड़, वेट ट्रेनिंग या बागवानी जैसी गतिविधियाँ भी शामिल करते हैं, तो आप ज्यादा स्वस्थ और फिट रह सकते हैं.
आजतक हेल्थ डेस्क