आज की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में अपने शरीर को स्वस्थ रखना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया है. हम लगातार बीमारियों, थकान और समय से पहले बुढ़ापे के जोखिमों से घिरे हुए हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि विज्ञान और तकनीक ने हमें नए रास्ते दिखाए हैं. हमारे सामने बायोहैकिंग, कोलेजन सप्लिमेंट्स और क्रायोथेरेपी जैसी कई चीजें आ गई हैं जो हमें न केवल स्वस्थ रहने बल्कि अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को और बढ़ाने में मदद कर सकती हैं.
दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2026 के 'वेलनेस सर्ज: दि न्यू माइंड-बॉडी-नेचर इक्वेशन' में एक्टर और इन्वेस्टर सुनील शेट्टी, Akind Beauty की को फाउंडर मीरा कपूर और Dr Dangs Lab के फाउंडर डॉक्टर नवीन डैंग ने इन विषयों पर अपनी राय रखी.
सेशन की मॉर्डेटर और एंकर सोनल मेहरोत्रा कपूर ने कहा कि भारत में लोग एक तरफ हेल्थ के प्रति बेहद जागरूक हो रहे हैं. जिसमें कोलेजन सप्लिमेंट्स का बिजनस तेजी से बढ़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ लोग अपने हेल्थ चेकअप्स नहीं कराते हैं. भारत डायबिटीज कैपिटल बन गई है दुनिया की. ऐसे में हम जानेंगे कि क्या वास्तव में करना चाहिए.
64 के सुनील शेट्टी की फिटनेस का राज
सेशन में शामिल हुए 64 साल के सुनील शेट्टी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे 90's में जवानी में नहीं पता था कि हेल्थ क्या होती है लेकिन आज 2026 में पता है. मैं आज तक किसी सप्लिमेंट पर नहीं रहता हूं. यहां तक कि मैं प्रोटीन का भी ख्याल नहीं रखता क्योंकि मुझे यह सूट नहीं करता है. मैं स्टू और साउथ इंडियन राइस जैसी चीजें खाता हूं.
मीरा कपूर ने बताया आयुर्वेद को फायदेमंद
मीरा कपूर ने इस दौरान कहा कि हमारे सामने जवान दिखने के लिए कोलेजन सप्लिमेंट्स से लेकर एलईडी मास्क, बायोहैकिंग जैसी चीजें है लेकिन लोग सबसे ज्यादा किसी चीज को इग्नोर करते हैं वो खुद की सुनना. आपका शरीर आपसे क्या कह रहा है. वो ठीक से बिहेव कर रहा है, ठीक से काम रहा है. इसका ध्यान रखना चाहिए.
मीरा ने शरीर और त्वचा को हेल्दी रखने के लिए उन्होंने 3 चीजों को काफी मददगार बताया जिनमें red light collagen bed, अभ्यंगम (Abhyanga) जिसमें हर्बल तेलों को गर्म करके पूरे शरीर की मालिश की जाती है, को काफी अच्छा बताया, और क्रायोथेरेपी शामिल है. लेकिन मीरा ने इस दौरान यह भी कहा कि नींद बेहद जरूरी है.
64 के सुनील शेट्टी की फिटनेस का राज
सुनील शेड्डी से जब बायोहैकर्स के बारे में पूछा गया कि तो उन्होंने कहा कि आपको समझना होगा कि आपका शरीर कैसे काम करता है. क्या सूट करता है क्या नहीं. 100 पर्सेंट कुछ भी ठीक नहीं है. आपको अपने फूड्स को देखना है. कितनी प्रोटीन कितना कार्ब्स ...मुझे कितने घंटे सोना है. मैं जब योग नहीं करता तो गार्डनिंग करता हूं. मैं हमेशा ध्यान रखता हूं. मैं वॉर्म करता हूं. मैं तेल, नमक चीनी और मील हर एक चीज का ध्यान रखता हूं. वेलनेस इलनेस से सस्ती है. इसलिए वेलनेस पर ध्यान दें. यह बहुत ही आसान है.
सुनील शेड्डी से जब पूछा गया कि मुझे लगता है कि आपको तीन चीजों का ध्यान रखना है एक्सरसाइज, खाना और अच्छी नींद.... ये तीन चीजें ही आपकी हेल्थ और पर्सनैलिटी में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएंगी.
हर कोई ये 3 टेस्ट जरूर कराए
डॉक्टर डैंग ने कहा कि हमें ईश्वर ने बहुत सारी चीजें दी हैं तो हम क्यों नहीं बहुत ही छोटी चीजों का ध्यान रख पाते हैं. सही खाना, सही समय पर सोना और एक्टिव रहना. अब जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए. पहला टेस्ट ब्लड टेस्ट है जिसमें हीमोग्लोबिन और थेलेसेमिया जीन की जांच होनी चाहिए. एनीमिया का टेस्ट भी जरूरी है जो भारत में बहुत कॉमन है. तीसरा टेस्ट है फंक्शनल मेडिसिन टेस्ट.. इससे पता चलता है कि हमारी बॉडी कैसे बिहेव कर रही है. इससे मेंटल डिसॉर्डर, जीआई डिसॉर्डर जैसी कई डिसॉर्डर का पता चलता है. ये एक एक सिंपल यूरिन टेस्ट है.
aajtak.in