क्या आप भी शौक से खाते हैं हॉट डॉग? सेहत को हो सकता है ये नुकसान

रिसर्च के मुताबिक, हॉट डॉग और उसमें मौजूद प्रोसेस्ड मीट आपकी जिंदगी के 36 मिनट कम कर सकता है. मिशिगन यूनिवर्सिटी की यह चौंकाने वाली स्टडी बताती है कि आप जो खाते हैं, उसका सीधा असर आपकी हेल्दी लाइफ पर पड़ता है.

Advertisement
एक हॉट डॉग आपकी जिंदगी के कुछ मिनट कम कर सकता है. (Photo: ITG) एक हॉट डॉग आपकी जिंदगी के कुछ मिनट कम कर सकता है. (Photo: ITG)

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

हॉट डॉग एक फेमस फास्ट फूड है जो दुनिया भर में पसंद किया जाता है. यह एक प्रकार का सैंडविच होता है जिसमें एक उबला या ग्रिल किया हुआ सॉसेज एक लंबे और नर्म ब्रेड रोल में रखा जाता है. हॉट डॉग को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसके ऊपर विभिन्न प्रकार की चीजें डाली जाती हैं जैसे कि डेजॉन मस्टर्ड, टमाटर केचप, हरी मिर्च, प्याज, अचार, चीज, सॉस आदि. काफी सारे लोगों को ये खाना काफी पसंद होता है इसलिए वे स्ट्रीट फूड स्टॉल्स से हॉट डॉग खाते हैं.

लेकिन हाल ही में हुई एक स्टडी में बताया गया है कि हॉट डॉग खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आपकी लाइफ भी छोटी हो सकती है. वैज्ञानिकों ने इसके क्या जोखिम बताए हैं, ये सभी को जानना काफी जरूरी है.

Advertisement

क्या कहती है स्टडी

यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन हॉट डॉग स्टडी, में हॉट डॉग से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम के बारे में बताया है. स्टडी के मुताबिक, अमेरिकी खान-पान में शामिल 5,800 से अधिक खाने वाली चीजों पर हेल्थ न्यूट्रिशनल इंडेक्स के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की थी कि हर एक चीज आपकी जिंदगी में कितने मिनट जोड़ती है या कितने मिनट कम करती है.

उन्होंने पाया कि एक हॉट डॉग में मौजूद प्रोसेस्ड मीट, सोडियम और ट्रांस फैटी एसिड का कॉम्बिनेशन शरीर पर इतना बुरा असर डालता है कि यह जीवन के 36 मिनट छीन लेता है. इसमें से 27 मिनट सिर्फ प्रोसेस्ड मीट के कारण कम होते हैं जबकि बाकी का नुकसान नमक और अन्य चीजों से होता है. अब भारत में भी हॉट-डॉग काफी खाया जाता है इसलिए ये खबर जानना भारतीयों के लिए भी जरूरी है.

Advertisement

सिर्फ हॉट डॉग ही नहीं, ये चीजें भी खतरनाक

स्टडी में सिर्फ हॉट डॉग को ही विलेन नहीं बनाया गया है. रिसर्च के अनुसार, रेड मीट, प्रोसेस्ड मीट और ज्यादा शुगर वाली चीजें आपकी सेहत के लिए धीमी जहर की तरह काम करती हैं. 

एक्सपर्ट के मुताबिक, यह आंकड़ा इस बारे में नहीं है कि आप कितनी जल्दी मौत के करीब जा रहे हैं, बल्कि इस बारे में है कि आप इन चीजों से दूर रहकर बिना बीमारी के एक्टिव रूप से कितने समय और अधिक जी सकते हैं. यानी जंक फूड का अधिक सेवन आपको समय से पहले बीमारियों का शिकार बना सकता है, जिससे आपकी 'क्वालिटी ऑफ लाइफ' कम हो जाती है.

उम्र बढ़ानी है तो डाइट में करें ये बदलाव

जिस तरह कुछ चीजें आपको बीमार बनाकर जिंदगी के कुछ मिनट कम करती हैं, वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो आपकी लाइफ में एक्स्ट्रा समय जोड़ भी सकती हैं. रिसर्च के मुताबिक, अगर आप हॉट डॉग की जगह फल, नट्स या कुछ खास तरह के सैंडविच खाते हैं तो आप अपनी सेहत में सुधार कर सकते हैं. 

उदाहरण के तौर पर, मुट्ठी भर नट्स खाने से आपकी हेल्दी लाइफ में 26 मिनट जुड़ सकते हैं. वहीं, पीनट बटर और जेली सैंडविच करीब 33 मिनट का फायदा पहुंचा सकता है. वैज्ञानिकों का सुझाव है कि अगर हम अपनी डाइट में प्रोसेस्ड मीट की मात्रा को सिर्फ 10% कम कर दें और उसकी जगह फल-सब्जियों को शामिल करें तो पॉजीटिव रिजल्ट मिलेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement