फैक्ट चेक: कांगो में नाव पलटने का पुराना वीडियो अब मुंबई का बताकर हो रहा है शेयर

यात्रियों से भरी किसी नाव के डूबने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. कई लोगों का कहना है कि ये हालिया मुंबई नाव हादसे का वीडियो है. गौरतलब है कि 18 दिसंबर को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड की ओर जा रही एक यात्री नाव को नौसेना की एक स्पीड बोट ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे मे 13 लोगों की जान चली गई थी.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
नाव पलटने का ये वीडियो मुंबई में हुए हालिया नाव हादसे से संबंधित है.
सच्चाई
ये वीडियो मुंबई का नहीं बल्कि अफ्रीकी देश कांगो में एक ओवरलोडेड नाव के डूबने का है.

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

यात्रियों से भरी किसी नाव के डूबने  सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. कई लोगों का कहना है कि ये हालिया मुंबई नाव हादसे का वीडियो है.

गौरतलब है कि 18 दिसंबर को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड की ओर जा रही एक यात्री नाव को नौसेना की एक स्पीड बोट ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे मे 13 लोगों की जान चली गई थी.

Advertisement

वायरल वीडियो में शुरू होने के कुछ सेकंड बाद ही नाव का संतुलन बिगड़ने लगता है और देखते-देखते वो समुद्र में डूब जाती है. इस दौरान लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई देती हैं.

वीडियो  पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “अलीबाग से गेट ऑफ इंडिया आते हुए नाव पलटी.” खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 1 लाख 82 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं. ऐसे ही एक एक्स पोस्ट का यहां देखा जा सकता है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो मुंबई का नहीं बल्कि अफ्रीकी देश कांगो का है जहां अक्टूबर 2024 में नाव पलटने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने से हमें 4 अक्टूबर के एक  में इसका स्क्रीनशॉट मिला. यहां इसे अफ्रीका के कांगो देश का बताया गया है.

Advertisement

इस जानकारी की मदद से सर्च करने पर हमें ये वीडियो  के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला जहां इसे 3 अक्टूबर,2024 को अपलोड किया गया था. यहां बताया गया है कि ये घटना पूर्वी कांगो स्थित किवु झील में हुई थी.

 के मुताबिक, जब ये हादसा हुआ, तब ये नाव दक्षिणी किवु सूबे के मिनोवा कस्बे से गोमा शहर की तरफ जा रही थी.

बाद में इस हादसे में जीवित बचे यात्रियों ने  को बताया था कि नाव में सिर्फ 80 लोगों के बैठने की क्षमता थी. इसके बावजूद इसमें 278 यात्री सवार थे. इसका नतीजा ये हुआ कि नाव असंतुलित होकर डूब गई. इस हादसे में 80 से ज्यादा लोगों की जान गई थी.

मुंबई नाव हादसे का असली वीडियो नीचे रिपोर्ट में देखा जा सकता है.

अक्टूबर, 2024 में ये वीडियो गोवा का बताकर वायरल हुआ था जिससे संबंधित रिपोर्ट आप यहां पढ़ सकते हैं.

साफ है, कांगो की एक झील में नाव पलटने के वीडियो को मुंबई का बताया जा रहा है जिससे लोगों में भ्रम फैल रहा है.

(रिपोर्ट: अभिषेक पाठक)

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement