फैक्ट चेक: धान काटने वाली ये मल्टीपर्पज मशीन न तो असली है और न ही चीन का करामाती आविष्कार

वायरल वीडियो में एक शख्स को खेत में एक ऐसी मशीन चलाते हुए देखा जा सकता है जो अपने आप फसल काट रही है. इसके अलावा मशीन पर बैठा शख्स खाना भी पका रहा है, साथ ही खा भी रहा है. मशीन के ऊपर एक सोलर पैनल भी लगा हुआ है. आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो किसी असली मशीन का नहीं है. इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये चीन की एक एडवांस मशीन है जो फसल काटने के साथ उसे अनलोड भी कर सकती है और इसपर खाना भी बनाया जा सकता है.
सच्चाई
ये वीडियो असली नहीं है. थाईलैंड के एक कंटेंट क्रिएटर ने AI की मदद से इसे बनाया है.

ऋद्धीश दत्ता

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

टेक्नोलॉजी के मामले में चीन ने बीते कई सालों में काफी प्रगति की है. लेकिन सोशल मीडिया पर इस वक्त एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल है जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि चीन ने एक ऐसी एडवांस मशीन बना ली है जिससे फसल भी काटी जा सकती है, कटी हुई फसल को अनलोड भी किया जा सकता है, और तो और मशीन पर खाना भी बनाया जा सकता है.

Advertisement

वायरल वीडियो में एक शख्स को खेत में एक ऐसी मशीन चलाते हुए देखा जा सकता है जो अपने आप फसल काट रही है. इसके अलावा मशीन पर बैठा शख्स खाना भी पका रहा है, साथ ही खा भी रहा है. मशीन के ऊपर एक सोलर पैनल भी लगा हुआ है. कुछ दूर चलने के बाद मशीन का ऊपरी हिस्सा अलग होकर कटी हुई फसल को किसी गाड़ी में डाल देता है.

वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग चीन की वाहवाही कर रहे हैं. उनका कहना है कि ये मशीन चीन में बनी है.

एक व्यक्ति ने लिखा, “चाइना के खुरापाती दिमाग से मैं हैरान रहता हूं, मैं खुशी मनाऊं या अपने कमी का अफसोस जताऊं! अभी तक मैंने धान काटने वाला मशीन देखा था? लेकिन उड़ने वाला मशीन नहीं देखा था और उसी में खाना भी बना रहा है!”

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो किसी असली मशीन का नहीं है. इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है.
कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये ‘Siminarongsak’ ( https://www.instagram.com/p/DPaWHQ1Cejh/ ) नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला. यहां इसे 5 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था. पोस्ट के साथ थाई भाषा में कैप्शन लिखा हुआ है और ‘funny’ जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया गया है.

इसके अलावा इस अकाउंट से जुड़े यूट्यूब चैनल पर भी 5 अक्टूबर को ये वीडियो अपलोड किया गया था. यहां कैप्शन में ‘AI’ हैशटैग का इस्तेमाल किया गया था. इससे ऐसा लगता है कि ये वीडियो AI से बनाया गया है.

इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो से मिलते-जुलते कई वीडियो मौजूद हैं जो देखने में असली नहीं लगते हैं. इन विडियोज में शख्स को अलग-अलग तरह की मशीनों से फसल काटते और खेती करते हुए देखा जा सकता है.

इसके अलावा कुछ वीडियो में तो ऐसी मशीनों का इस्तेमाल भी दिखाया गया है जो हेलीकॉप्टर या लड़ाकू विमान जैसी दिखती हैं. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वायरल वीडियो को AI से बनाया गया है.

इसके बाद हमने वायरल वीडियो को AI डिटेक्टर टूल से टेस्ट किया. Hive Moderation टूल ने वीडियो को 99.8 प्रतिशत AI से बना हुआ बताया.

Advertisement

साफ है कि AI से बनाए गए वीडियो को लोग असली समझकर शेयर कर रहे हैं जिससे भ्रम फैल रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement