फैक्ट चेक: राम मंदिर का नहीं, काले कपड़े पहनकर कांग्रेस नेताओं ने किया था महंगाई-बेरोजगारी का विरोध
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं ने काले कपड़े पहनकर राम मंदिर का विरोध किया. जब हमने इस तस्वीर और वीडियो की पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और निकली.
यह फोटो 5 अगस्त, 2022 की है, न कि 5 अगस्त, 2020 की. इस दिन कांग्रेस नेताओं ने काले कपड़े पहनकर महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था.
aajtak.in