फैक्ट चेक: यूपी में मनचलों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पहनी साड़ी? ये है वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि कैसे यूपी में एक पुलिसकर्मी ने साड़ी पहनकर दो मनचलों को चकमा दिया और उन्हें पकड़ लिया. जबकि यह दावा पूरी तरह गलत है. ये वीडियो न तो यूपी का है, न ही किसी असली घटना का. ये ‘बेहरबारी आउटपोस्ट’ नाम के एक टीवी शो की शूटिंग का वीडियो है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यूपी में एक पुलिसकर्मी ने साड़ी पहनकर दो मनचलों को चकमा दिया और उन्हें पकड़ लिया.
सच्चाई
ये वीडियो न तो यूपी का है, न ही किसी असली घटना का. ये ‘बेहरबारी आउटपोस्ट’ नाम के एक टीवी शो की शूटिंग का वीडियो है.

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST

सोशल मीडिया पर वायरल एक अनोखे वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि कुछ मनचलों को पकड़ने के लिए पुलिसवालों को महिला वेशभूषा का सहारा लेना पड़ा. वीडियो में कुछ पुलिसवाले नजर आ रहे हैं. साथ ही साड़ी पहने हुआ एक शख्स दो लोगों को दबोचकर ले जाता हुआ दिखाई देता है. लोगों की मानें तो एक पुलिसकर्मी ने दो मनचलों को चकमा देने के लिए साड़ी पहनी और उन्हें पकड़ लिया.

Advertisement

वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “साड़ी पहनकर सड़क किनारे खड़ा हो गया पुलिस जवान. मनचलों को पकड़ने के लिए पहनी साड़ी. ये होता है डेडीकेशन.” कुछ लोग इस वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताकर भी शेयर कर रहे हैं.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि न तो ये वीडियो यूपी का है, न ही किसी असली घटना का. ये ‘बेहरबारी आउटपोस्ट’ नाम के एक टीवी शो की शूटिंग का वीडियो है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये ‘Bidit Sarma vlogs’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला. यहां इसे 28 अगस्त 2025 को अपलोड किया गया था. वीडियो के कैप्शन में इसे ‘बेहरबारी आउटपोस्ट’ की शूटिंग का बताया गया है.

‘बेहरबारी आउटपोस्ट’ असमिया भाषा का एक टेलीविजन कॉमेडी शो है. इस शो की कहानी गुवाहाटी के बेहरबारी इलाके में स्थित एक पुलिस स्टेशन के इर्द-गिर्द घूमती है. 

Advertisement

हमें इस यूट्यूब चैनल पर ऐसे और भी कई वीडियो मिले जिन्हें इस शो की शूटिंग का बताया गया है. इन वीडियो में वायरल क्लिप में दिख रहे लोगों को देखा जा सकता है. ऐसे ही एक वीडियो में वायरल क्लिप वाले दो ‘मनचलों’ को भी कागज पर कुछ पढ़ते हुए देखा जा सकता है जिससे ऐसा लगता है कि वो शायद कोई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हों. इसके अलावा इस वीडियो में एक ट्राइपॉड भी देखा जा सकता है जो वीडियो शूट करने लिए इस्तेमाल किया जाता है.

पुख्ता जानकारी के लिए हमने यूट्यूब पर इस टीवी शो कई क्लिप्स देखें. इन क्लिप्स में वायरल वीडियो में नजर आ रहे कलाकारों को देखा जा सकता है.

 

साफ है कि एक टीवी शो की शूटिंग के वीडियो को यूपी का असली वीडियो बताकर झूठी कहानी शेयर की जा रही है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट -आशीष कुमार 

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement