फैक्ट चेक: अखिलेश यादव की शादी में ली गई अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो गलत दावे के साथ वायरल

इंडिया टुडे ने अपनी जांच में पाया कि वायरल फोटो के साथ किया गया जा रहा दावा गलत है. अखिलेश यादव ने अगस्त 2018 में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उनके दिल्ली स्थित घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर देखी जा सकती हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अखिलेश यादव की शादी में गए थे, लेकिन अखिलेश, अटल के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने तक नहीं पहुंचे.
सच्चाई
अखिलेश यादव ने अगस्त 2018 में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उनके दिल्ली स्थित घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

अर्जुन डियोडिया

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:11 PM IST

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की शादी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल के साथ शादी के मंच पर नजर आ रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें फूलों का बुके भेंट कर रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करके हुए आरोप लगाया जा रहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी अखिलेश यादव की शादी में गए थे, लेकिन अखिलेश, अटल के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने तक नहीं पहुंचे.

Advertisement

फोटो के कैप्शन में एक ने लिखा है, "अखिलेश यादव की शादी में अटल जी गये। लेकिन अखिलेश यादव श्रद्धांजलि तक नही देने गया क्या यही इनका समाजवाद है". इसी कैप्शन के साथ ये फोटो और पर कई यूजर्स शेयर कर चुके हैं.

क्या है सच्चाई?

इंडिया टुडे ने अपनी जांच में पाया कि वायरल फोटो के साथ किया गया जा रहा दावा गलत है. अखिलेश यादव ने अगस्त 2018 में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उनके दिल्ली स्थित घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर देखी जा सकती हैं.

खोजने पर हमें समाजवादी पार्टी की 17 अगस्त 2018 की एक मिली. पोस्ट में दो तस्वीरों के साथ लिखा है कि अखिलेश यादव ने दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी के निवास स्थान पर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पण की. एक फोटो में कई लोगों के बीच अखिलेश यादव को हाथ में फूल लिए हुए भी देखा जा सकता है. अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ था.

Advertisement

अखिलेश ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी ये तस्वीर खुद भी ट्वीट की थी. इसके साथ, अखिलेश ने अपनी शादी की यह फोटो भी शेयर की थी जो अब वायरल हो रही है. ट्वीट के जरिए अखिलेश ने अटल बिहारी वाजपेयी की शख्सियत की तारीफ करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh)

इसके अलावा, "डायनामाइट न्यूज हिंदी" नाम के एक पोर्टल ने 17 अगस्त 2018 को फेसबुक पर एक  भी शेयर किया था जिसमें अखिलेश यादव कार में बैठ कर कहीं जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के साथ लिखा है, "अखिलेश यादव, वाजपेयी को श्रद्धाजंलि देने के बाद वापस निकलते हुए".

इस तरह यह दावा गलत साबित हो जाता है कि अटल बिहारी वाजपेयी की मौत के बाद अखिलेश यादव उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं गए थे. अखिलेश यादव की शादी की ये फोटो नवंबर 1999 में दिल्ली में आयोजित हुए उनके शादी के रिसेप्शन में खींची गई थी. उस समय अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री थे‌ और अखिलेश यादव के रिसेप्शन में पहुंचे थे. इस मौके की कुछ अन्य "" की वेबसाइट पर जा सकती हैं.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement