युजवेंद्र चहल को डेट कर रही एक्ट्रेस? शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोली- छोटी सोच

धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश और शेफाली बग्गा संग जोड़ा गया. शेफाली ने एक इंटरव्यू में उनके और चहल के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement
शेफाली कब करेंगी शादी? (Photo: Instagram @shefalibaggaofficial/yuzi_chahal23_) शेफाली कब करेंगी शादी? (Photo: Instagram @shefalibaggaofficial/yuzi_chahal23_)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

इंडियन क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को हेडलाइंस में रहते हैं. धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनका नाम कई हसीनाओं के साथ लिंकअप किया गया. कुछ महीने पहले वो क्रिकेट होस्ट-एक्ट्रेस शेफाली बग्गा के साथ दिखाई दिए. इसके बाद दोनों एक विज्ञापन में साथ नजर आए. शेफाली और चहल को साथ देखकर कहा जाने लगा कि ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब शेफाली ने डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. 

Advertisement

चहल के प्यार में शेफाली?
शेफाली बग्गा क्रिकेट और मनोरंजन का जाना-माना बन चुकी हैं. हाल ही में फिल्मीज्ञान के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की. शेफाली से पूछा गया कि उन्हें क्रिकेट से प्रेम है या क्रिकेटर्स. ये भी पूछा गया कि क्या वो चहल को डेट कर रही हैं. जवाब में शेफाली ने कहा कि मैं इस सवाल से परेशान हो चुकी हूं. 

वो कहती हैं कि मैं ये डेटिंग के बारे में सुनकर परेशान हो चुकी हैं. मुझे लगता है कि लोगों की सोच कितनी छोटी है कि डिनर को डेटिंग समझते हैं. ये बहुत ज्यादा अजीब है. शेफाली से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर आपका और चहल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे देखकर कहा गया कि आप और चहल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. बतौर क्रिकेट होस्ट आपके लिए ये हैंडल करना आपके लिए कितना मुश्किल रहा. खासकर तब जब लगातार आपका नाम क्रिकेटर्स के साथ जोड़ा जा रहा हो. 

Advertisement

शेफाली ने कहा कि मैं सच में इन बातों की परवाह नहीं करती हूं. मैं अब टेंशन लेना खत्म कर चुकी हूं. आपको जो कहना है कहिए. जो करना है करिए. मुझे मेरी सच्चाई पता है. मेरे आस-पास के लोगों को सच्चाई पता है. शेफाली ने ये भी कहा कि वो क्रिकेटर से शादी नहीं करना चाहेंगी, क्योंकि ये उनका प्रोफेशन है. वो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिक्स नहीं करना चाहतीं. शेफाली ने कहा कि वो फ्यूचर में विराट कोहली जैसा पार्टनर चाहती हैं. उन्हें विराट और अनुष्का परफेक्ट कपल लगते हैं. 

शेफाली की बात करें, तो वो स्पोर्ट्स एंकर और एक्ट्रेस हैं. शेफाली बिग बॉस 13 में भी नजर आई थीं. शो से उनके करियर को नई उड़ान मिली. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement