'काम करना है तो कंप्रोमाइज करना होगा', करोड़पति यूट्यूबर की पत्नी से डिमांड, किया ब्लैकमेल

पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम तहलका भाई की पत्नी दीपिका आर्य भी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं. दीपिका ने बताया कि एक एड के लिए उनके सामने कंप्रोमाइज करने की डिमांड की गई थी.

Advertisement
यूट्यूबर की पत्नी का खुलासा (Photo: Instagram @deepika_aryaa) यूट्यूबर की पत्नी का खुलासा (Photo: Instagram @deepika_aryaa)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम सनी आर्य उर्फ तहलका भाई की पत्नी दीपिका आर्य भी इंफ्लुएंसर हैं. तहलका की तरह उनकी पत्नी दीपिका सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. वो पति संग मिलकर प्रैंक वीडियोज बनाती हैं. अब एक पॉडकास्ट में दीपिका ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. 

दीपिका संग हुआ कास्टिंग काउच?

Advertisement

दीपिका ने कहा कि वो एंटरटनमेंट में करियर बनाना चाहती थीं. मगर उन्हें एड में काम करने के लिए कंप्रोमाइज करने के लिए फोर्स किया गया था, जिससे वो काफी डर गई थीं. 

इस बारे में बात करते हुए तहलका की पत्नी दीपिका आर्य ने एक पॉडकास्ट में कहा- मेरी एक फ्रेंड थी. उसके जरिए मैंने किसी से बॉम्बे में कॉन्टैक्ट करवाया था. मुझे बोला गया था कि आपको एक एड मिल गई है. दूसरे शो में भी आपको काम करवाएंगे और आगे भी आपको काम मिलता रहेगा. आप बॉम्बे आ जाओ. 

दीपिका आगे बोलीं- उन्होंने जैसे ही मुझे टिकट्स भेजे, उसके बाद बोला आपको बॉम्बे जाकर कंप्रोमाइज करना होगा. उस वक्त मुझे कंप्रोमाइज का मतलब नहीं पता था. मुझे लगा कि वहां जाकर स्ट्रगल करना है. जिस दिन मेरी फ्लाइट थी उससे एक रात पहले उन्होंने मुझे कॉल पर कंप्रोमाइज का मतलब समझाया, तो मैं इतना ज्यादा घबरा गई थी.

Advertisement

किया गया ब्लैकमेल

'फिर वो मुझे ब्लैकमेल करने लगा कि तुमने खुद ये करने की हामी भरी थी. अगर अब कंप्रोमाइज करने से मना किया या फिर नहीं आईं तो तुम्हारे पापा को कॉल की रिकॉर्डिंग भेजूंगा कि आपकी लड़की ने हां बोला है. दीपिका ने कहा कि उन्होंने उस शख्स को बोला कि वो खुद ही अपने पापा को इस बारे में बता देंगी.'

दीपिका की बात करें तो वो भी पति तहलका संग मिलकर प्रैंक वीडियोज बनाती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो तगड़ी कमाई करती हैं और लैविश लाइफ जीती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement