बीच हाईवे पर बैठकर इफ्तार कर फंसी यूट्यूबर सबा, भड़के लोगों ने दी चेतावनी, बोले- यह जानलेवा

यूट्यूबर सबा इब्राहिम ट्रोल्स के निशाने पर हैं. सबा नए व्लॉग में हाईवे पर बैठकर इफ्तार करती नजर आईं. उनकी इस हरकत पर लोग जमकर भड़क रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं.

Advertisement
ट्रोल हुईं सबा (Photo: Instagram @saba_ka_jahaan) ट्रोल हुईं सबा (Photo: Instagram @saba_ka_jahaan)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:23 AM IST

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम फेमस व्लॉगर हैं. सबा यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती हैं. यूट्यूब पर सबा पर्सनल लाइफ से जुड़े फैमिली व्लॉग्स शेयर करती हैं. सबा अब ईद सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई से पति के गांव मौदहा गई हैं. मगर रास्ते में उन्होंने जिस तरह इफ्तार किया वो देखकर कई लोग हैरान हो गए. 

Advertisement

सबा पर भड़के लोग

सबा और उनके पति ने गांव जाते समय जंगलों के बीच हाईवे पर ही रोजा इफ्तार किया. इफ्तार का समय होने पर उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क के किनारे (हाईवे पर) रोक दी और चलते हाईवे पर ही चादर बिछाकर सबा, उनके पति खालिद नियाज और उनके परिवार के लोग इफ्तार करते नजर आए. हाईवे की सड़क पर बैठकर सबा परिवार संग जब इफ्तार कर रही थीं, तो उनके पास से तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ती हुई नजर आईं. ये देखकर लोगों के होश उड़ गए. 

 

सबा का व्लॉग सामने आते ही हर कोई हैरान हो गया है. उन्हें चलते हाईवे पर बैठकर रोजा इफ्तार करता देख लोग सबा और उनके पति खालिद पर भड़क रहे हैं. लोगों का कहना है कि सबा के पास छोटा बच्चा भी है और हाईवे पर इस तरह बैठना काफी खतरनाक है. इससे उन्हें और दूसरे लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है. 

Advertisement

 

 

यहां देखें लोग सबा को किस तरह ट्रोल कर रहे हैं-

 

 

 

लोगों का कहना है कि यह खतरनाक होने के साथ हाईवे के नियमों का उल्लंघन भी है. लोग सबा और खालिद से पूछ रहे हैं कि अगर चलती हुई सड़क पर कोई दुर्घटना हो जाती, तो कौन जिम्मेदार होता? लोग उनपर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने का आरोप भी लगा रहे हैं. लोगों का कहना है कि हाईवे पर इस तरह सड़क के किनारे बैठना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है. कई लोग ये भी कह रहे हैं कि सबा के इस वीडियो को यूपी पुलिस को दिखाना चाहिए. वैसे आपकी क्या राय है?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement