Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख रह जाएंगे दंग, शेयर किया इमोशनल वीडियो

साल 2019 में मोहिना की शादी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत से हुई थी. शादी के बाद मोहिना ने एक्टिंग इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया. फिलहाल मोहिना अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं.

Advertisement
mohena kumari mohena kumari

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की मोहिना कुमारी (Mohena Kumari) को हाल ही में अपने नन्हे मुन्हे के साथ मदरहुड एंजॉय करते स्पॉट किया गया था. मोहिना ने बतौर एक्ट्रेस से लेकर मां बनने तक के अपने स्टाइल इवोल्यूशन का वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने अपनी मां बनने की फीलिंग को बड़े ही इमोशनल तरीके से एक्सप्रेस किया. 

मोहिना का एक्ट्रेस से मां बनने तक का सफर
मोहिना ने वीडियो शेयर कर फैंस से अपने फीलिंग्स को साझा किया और लिखा - 'विकास की शक्ति, एक मिशन पर लड़की, अब भक्ति की मां, कोई पछतावा नहीं, बस भावनाएं, वह शक्ति है, उन्नति की पावर, एम केएस'. मोहिना ने पूरी जर्नी शेयर की है. एक्ट्रेस ने वीडियो में एक्टिंग से लेकर शादी, प्रेग्नेंसी और फिर मां बनने के पूरे सफर को शो किया है.

Advertisement

निक्की तंबोली ने कर दिया Khatron ke Khiladi 12 के विनर का खुलासा! लिया इस कंटेस्टेंट का नाम
 

मोहिना के इस वीडियो पर टीवी सेलेब्स ने भी कमेंट कर बधाई दी है. टीवी एक्ट्रेस लता सभरवाल ने कमेंट किया - 'लव यू', वहीं ख्वाबों के परिंदे फेम एक्ट्रेस मानसी मोघे ने लिखा- 'बेहद सुंदर'. बात करें फैंस की तो वो भी महिना के इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस मोहिना की इस जर्नी से इतने खुश हुए कि कमेंट में तारीफों का तांता लग गया है. एक यूजर ने लिखा- 'आप सबके लिए इंस्पिरेशन हो मैम', एक दूसरे यूजर ने कहा- 'बहुत अच्छा लगता है जिस तरह से आप हर ओर पर कामयाब हुए हो'.

बता दें कि साल 2019 में मोहिना की शादी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत से हुई थी. मोहिना कुमारी सिंह ने 'डांस इंडिया डांस' के जरिए एंटरटेनमेंट जगत में एंट्री मारी थी. इस शो के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसी दौरान उन्हें शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अहम रोल निभाने का मौका मिला. इस सीरियल में उन्होंने कीर्ति गोयनका का किरदार निभाया था. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement