चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल की लाइफ में उथल-पुथल चल रही है. उनकी और पति युगम गेरा की खटपट पब्लिक हो चुकी है. इस बीच चंद्रिका मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक वीडियोज पोस्ट कर रही हैं. पति युगम पर निशाना साधने का भी वो कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. अब चंद्रिका ने इंस्टा पर नया वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो युगम को चेतावनी देती दिख रही हैं.
चंद्रिका ने पति को दिया अल्टीमेटम
चंद्रिका ने पति को चेतावनी देते हुए कहा- दुकान चाहिए तो रख, तुझे दुकान का एक्सेस चाहिए था वो रख. पैसे रख, घर रख, सब कुछ रख ले. लेकिन एक बात ध्यान से सुन ले, मुझे अब तुझसे जुड़ी हुई कोई चीज नहीं चाहिए. कुछ भी नहीं चाहिए. ना तेरा पैसा और ना तेरा नाम. रोज का ये सब मुझसे अब नहीं हो रहा है. मुझे तेरी माफी ही नहीं चाहिए. खत्म कर. मैं इसको यही खत्म करती हूं. मैं नाम तेरा हटा रही हूं. लेकिन एक चीज हमेशा याद रखना, तू मुझसे दुनिया की चीज छीन सकता है. लेकिन एक चीज जिसपर मेरा हक है. सिर्फ मेरा...वो मैं तुझसे लेकर रहूंगी, सिर्फ 3 दिन का वक्त दे रही हूं तुझे. उसके बाद तू मां का रूप देखेगा.
चंद्रिका का ये वीडियो देख यूजर्स का कहना है अब इनकी लड़ाई में नया चैप्टर शुरू हो गया है. यूजर्स का मानना है कि एक्ट्रेस को अपना बेटा चाहिए. वो बेटे की कस्टडी को लेकर यहां पर बात कर रही हैं. उनके तलाक की खबरों के बीच बेटे का अभी तक कोई जिक्र नहीं हुआ है. ना ही किसी ने बच्चे के साथ फोटो पोस्ट की. चंद्रिका का ये वीडियो इशारा करता है कि शायद उनका बेटा युगम के पास है, जिसे वो अपनी कस्टडी में लेना चाहती हैं. बाकी क्या है पूरा विवाद, ये तीन दिनों के बाद मालूम पड़ ही जाएगा.
चंद्रिका और युगम कभी एक दूसरे के प्यार में दीवाने थे. दोनों साथ में वड़ा पाव की दुकान चलाते थे. लेकिन अब उनका रिश्ता नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. दोनों की शादी में खटपट चल रही है. चंद्रिका ने पति पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है. वहीं युगम का भी कहना है कि चंद्रिका मिस्ट्री मैन के साथ रिलेशन में हैं. लड़ाई के बाद युगम ने पत्नी से वड़ा पाव की दुकान का एक्सेस ले लिया है. युगम और चंद्रिका का ये रिश्ता किस मोड़ पर जाकर खत्म होता है, वक्त ही बताएगा.
aajtak.in